हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान के लिए बीता साल किसी जश्न से कम नहीं रहा। 'पठान' और 'जवान' की जबरदस्त कामयाबी के बाद साल की तीसरी फिल्म 'डंकी' भी धीरे धीरे सफलता की और बढ़ रही है। इन फिल्मों की सफलता से शाहरुख खान बेहद उत्साहित और खुश हैं। वह अपने फैंस से भी सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहते है और उनके सवालों का जबाब देते रहते हैं, और अपनी खुशी का इजहार करते रहते हैं। नए साल में वह अपने फैंस को नया तोहफा देने जा रहे हैं।