फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृश्यम-2: मुश्किल में अजय देवगन की फिल्म, प्रोड्यूसर कुमार मंगत के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला?

Wed, 05 May 2021 07:27 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दृश्यम - फोटो : फिल्म
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' की शूटिंग शुरू होने से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती दिखाई दे रही है। दरअसल, फिल्म की घोषणा के कुछ ही घंटों में फिल्म प्रोड्यूसर कुमार मंगत पर केस दर्ज हुआ है। 'दृश्यम' (हिंदी) फिल्म को को-प्रोड्यूस करने वाली कंपनी वायकॉम 18 मोशन पिक्चर ने प्रोड्यूसर मंगत कुमार के खिलाफ केस फाइल किया है।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
कुमार मंगत - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम के पहले पार्ट को पैनोरमा और कुमार मंगत के साथ वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स ने मिलकर बनाया था। लेकिन इस बार कुमार मंगत और पैनोरमा ने साथ मिलकर फिल्म के अधिकार खरीदे हैं। वहीं इन दोनों ने वायकॉम 18 से इस प्रोजेक्ट पर दूरी बना ली है। दूसरी ओर वायकॉम 18 ने फिल्म के राइट्स पर दावा किया है।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायकॉम 18 - फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी का कहना है कि ‘दृश्यम’ को वायकॉम 18, पैनोरमा स्टूडियो और कुमार मंगत द्वारा प्रोड्यूस किया गया था तो ‘दृश्यम 2’ के राइट्स वो सिर्फ पैनोरमा स्टूडियो को कैसे दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि फिल्म के राइट्स केवल कुमार मंगत के पास नहीं हैं। 

4 of 5
कुमार मंगत - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो एक सूत्र ने बताया है कि वायकॉम18 ने कुमार मंगत से बात की और कहा कि इस तरह प्रोजेक्ट को उनसे अलग नहीं कर सकते। उन्होंने ये भी कहा कि वो अकेले किसी और के साथ ‘दृश्यम 2’ नहीं बना सकते। इसलिए कंपनी ने प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जल्द मामले की पहली सुनवाई होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इस मामले में कुमार मंगत की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि 2015 में आई हिंदी रीमेक 'दृश्यम' में अभिनेता अजय देवगन के साथ श्रेया सरण, तब्बू और इशिता दत्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिलहाल 'दृश्यम 2' में अजय देवगन के अलावा किसी और को कास्ट किए जाने की खबर नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें