फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: ऋतिक ने छोड़ी दी ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक, ‘अमर उजाला’ पर जानिए इस वायरल खबर की सच्चाई

विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन- विक्रम वेधा पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
रिलायंस एंटरटेमेंट और फ्राइडे फिल्मवर्क्स की भागीदारी में बन रही हिंदी फिल्म ‘विक्रमवेद’ अब ऋतिक रोशन नहीं कर रहे हैं, ये खबर झूठी है। ऋतिक रोशन ये फिल्म सौ फीसदी कर रहे हैं और इसकी पुष्टि भी उनकी टीम ने ‘अमर उजाला’ से कर दी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मूल फिल्म में विजय सेतुपति वाला रोल करने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
बुधवार सुबह से ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात को लेकर हलचल मची हुई है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज के लिए ऋतिक रोशन ने निर्माता नीरज पांडे की फिल्म छोड़ दी है। ये फिल्म विजय सेतुपति और आर माधवन की तमिल फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक है और इसमें ऋतिक रोशन की एंट्री आमिर खान की ना के बाद हुई है। ऋतिक फिल्म में विलेन के रोल में दिखेंगे और फिल्म के हीरो होंगे सैफ अली खान।
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसी बीच मशहूर अंग्रेजी वेब सीरीज ‘नाइट मैनेजर’ के हिंदी रीमेक में ऋतिक रोशन के काम करने न करने को लेकर उहापोह की स्थिति बनती रही है। पहले खबरें ये आईं थी कि ऋतिक ने प्रीति जिंटा की कंपनी के निर्माण में बनने वाली इस सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। अब सामने ये आया है कि इस सीरीज को बनाने के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार से निर्माता मधु मंटेना ने हाथ मिला लिया है। मधु मंटेना और ऋतिक की इस सीरीज को लेकर क्या बात हुई ये तो साफ नहीं है लेकिन ऋतिक इस सीरीज को करने का मन फिर से बना रहे हैं।

4 of 5
ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म ‘विक्रमवेधा’ की रीमेक से ऋतिक के अपना नाम वापस ले लेने की खबरें इसी नए घटनाक्रम के बाद ही सामने आईं। एक पोर्टल के ये लिख देने के बाद कि ऋतिक ने नीरज की फिल्म छोड़ दी है, हिंदी सिनेमा में दिन भर खूब हलचल मची रही। ‘अमर उजाला’ के पास इस बात की जानकारी के लिए कई फोन आए और ‘अमर उजाला’ ने जब ऋतिक रोशन से इस बारे में जानकारी चाही तो उनकी टीम का जवाब था कि उन्होंने ये फिल्म छोड़ी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना की दूसरी लहर के चलते महाराष्ट्र और मुंबई में फिल्मों की शूटिंग रुक चुकी है। ऐसे में तकरीबन सभी बड़े सितारों की तारीखें आगे पीछे हो चुकी हैं। ऋतिक के ‘नाइट मैंनेजर’ सीरीज के लिए हां करने से इसके और ‘विक्रमवेधा’ की हिंदी रीमेक की शूटिंग आगे पीछे हो सकती है। ऋतिक रोशन के पास इसके अलावा दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म ‘फाइटर’ भी और बताते हैं कि फिल्म ‘पठान’ में भी उनकी एक खास झलक दर्शकों को देखने को मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें