विद्या बालन के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री की नई फिल्म का एलान हो गया है। इसमें वे प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। फिल्म का नाम है 'दो और दो प्यार'। इस आगामी फिल्म का आज फर्स्ट लुक जारी किया गया है और साथ ही इसकी रिलीज से भी पर्दा उठा दिया गया है। फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच पहुंचेगी।