दीवाली के त्योहार की रौनक हर जगह दिखाई दे रही है। इस खास त्योहार पर आम लोगों से लेकर मनोरंजन जगत के सितारे भी खुशी से झूम उठते हैं और धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। इस बार भी बॉलीवुड सितारों ने दिवाली पर धूम मचाने की तैयारी कर ली है। इस मौके पर वे एक से एक स्टाइलिश लुक्स अपनाते हुए दिवाली के जश्न में शामिल हो रहे हैं। एक ओर अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती से पार्टियों में चार चांद लगा रही हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता भी अपने डैशिंग लुक से दिवाली पार्टी की जान बने हुए हैं। ऐसे में कई सितारों ने फैंस के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया है। चलिए देखते हैं इन सितारों का स्टाइलिश लुक...
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित ने दीवाली पार्टी की तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। व्हाइट बॉडीकॉन गाउन में माधुरी ने ग्लैमरस लुक अपनाया। वे अपने पति राम नेने के साथ ट्विनिंग करती नजर आईं। इस तस्वीर में माधुरी के साथ विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और मनीष मल्होत्रा भी नजर आए।
Parineeti Chopra: 'मेरे रागी, तुम मेरे लिए सबसे खूबसूरत उपहार हो', पति राघव के जन्मदिन पर परीणीति ने लिखा नोट
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर ने फैंस के साथ बड़े उत्साह के साथ अपना दीवाली लुक साझा किया। नीले रंग की चमकीली साड़ी में जान्हवी बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। खुले बालों और डार्क मेकअप के साथ जान्हवी ने अपना लुक पूरा किया। तस्वीरें साझा करते हुए जान्हवी ने लिखा कि वह इन तस्वीरों को साझा करते हुए उत्साहित हैं, क्योंकि उन्होंने खुद अपना मेकअप किया है।
8 of 12
कृति सेनन
- फोटो : Instagram
कृति सेनन
कृति सेनन ने दिवाली पर बेहद ही खूबसूरत लुक फैंस के साथ साझा किया। वे ब्लैक और गोल्डन कलर के लहंगे में बेहद प्यारी नजर आईं। बैकलेस ब्लाउज के साथ कृति ने अपना बोल्ड ट्रेडिशनल लुक साझा किया। लहंगे के साथ कृति ने हैवी ज्वेलरी पहनी और डार्क मेकअप किया। अगल-अलग किलर पोज देते हुए कृति ने फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें साझा कीं।
Madhu Chopra: प्रियंका-निक की शादी पर पहली बार बोलीं मधु चोपड़ा, बताया इस बात को लेकर थी आशंका
9 of 12
मीरा राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
मीरा राजपूत
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्मों एक्ट्रेस न होने के बाद भी अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। हाल ही में उन्होंने दिवाली के मौके पर अपनी दिलकश तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में वे लड्डू पीला रंग की ड्रेस में दिख रही हैं। उनकी बैकलेस तस्वीरों ने तहलका मचा दिया है
10 of 12
शनाया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी दीपोत्सव मनाने के लिए खूब सज संवर कर नजर आईं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एथनिक लुक अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं।
11 of 12
मौनी रॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
मौनी रॉय
मौनी रॉय का दिवाली पर लुक काफी चर्चा बटोर रहा है। हाल ही में साझा की गई तस्वीरों में वह सफेद रंग के लहंगे में दिख रही हैं। इन फोटोज पर फैंस कमेंट कर अभिनेत्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी दिवाली के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी खास तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में वे साड़ी में बहुत सुंदर नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इन फोटोज में अभिनेत्री काफी खुश नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान ने लोगों का दिल जीत लिया है।