फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2021: इन सितारों ने की थी पटाखे न जलाने की अपील, यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल

Thu, 04 Nov 2021 09:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood Celebs - फोटो : इंस्टाग्राम
दिवाली का त्योहार आते ही प्रदूषण और पटाखों की चर्चा जोरों पर होने लगती है। प्रदूषण की समस्या को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में पटाखे जलाने पर रोक लगा दी गई है। दिवाली के मौके पर इस तरह का प्रतिबंध लगाना कई सितारों को रास नहीं आ रहा। कंगना ने भी पटाखे ना जलाने की बात पर असहमति जताई है। उन्होंने सदगुरु का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा है कि जिन लोगों को पर्यावरण की चिंता है वह इन तीन दिन गाड़ियों का इस्तेमाल भी ना करें।

लेकिन कई सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने फैंस से पटाखे ना जलाने की अपील की। हालांकि इस अपील की वजह से उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे सितारे...

 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पटाखे न जलाने की सलाह देकर आलिया भट्ट भी यूजर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा था- ये वही लोग हैं जो न्यू ईयर के मौके पर बेहिसाब पटाखे फोड़ते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में आमिर खान ने विज्ञापन के जरिए आतिशबाजी न करने की नसीहत दी थी। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। एक ने लिखा था- आपका सारा ज्ञान हिंदू त्योहारों पर ही निकल कर आता है।

4 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने भी बिना पटाखों के दिवाली मनाने का समर्थन किया था। पटाखों के बैन को सही बताते हुए अजय देवगन ने कहा था- इससे दुकानदारों को नुकसान होगा लेकिन भविष्य के लिए यह सही फैसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा भी प्रदूषण और दिवाली पर अपनी राय रखने के बाद ट्रोल हो चुकी हैं। हालांकि प्रियंका की शादी में जमकर आतिशबाजी की गई थी, जिसके लिए यूजर्स ने उनपर जमकर निशाना साधा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें