5 अप्रैल 1993 में शाम के वक्त दिव्या अपने घर की बालकनी से पांचवी मंजिल से नीचे गिर गईं, जिससे उनके सिर पर गहरी चोट आई और बाद में उनकी मौत हो गई। उस वक्त उनके घर में उनकी मेहमान नीता लुल्ला, नीता के पति श्याम और दिव्या की नौकरानी अमृता मौजूद थे। जब उन्हें अंदेशा हुआ कि कुछ हो गया है, तो उन्होंने जल्दी से एंबुलेंस को खबर कर दी। सिर पर गहरी चोटें आने और आंतरिक रक्त स्राव हो जाने की वजह से दिव्या को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत के कई कारण बताए गए, जिसमें उनका हद से ज्यादा नशा करना, घर में मौजूद मेहमानों का होना और साजिद के अंडरवर्ल्ड से कथित रिश्ते मुख्य थे। लेकिन, इसकी असली वजह कभी सामने नहीं आ पाई।