फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या भारती की जिंदगी में थे कई राज, अनदेखी तस्वीरों के साथ जानें प्यार-धोखे और मौत की कहानी

Mon, 25 Feb 2019 01:21 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 15
divya bharti
दिव्या भारती बॉलीवुड एक मात्र ऐसी हीरोइन हैं जिसने 15 साल की उम्र में ही सुपरहिट फिल्में देकर फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। उन्हें अपनी फिल्म में लेने के लिए डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की लाइन लगी रहती थी। दिव्या भारती जिंदा होती तो आज अपना 45वां बर्थडे सेलीब्रेट करतीं। 
विज्ञापन

2 of 15
divya bharti
1992 में तीन हिट फिल्मों के बाद 5 अप्रैल 1993 को 19 साल की दिव्या की अचानक मौत हो गई थी । रात 11 बजे मुंबई के वर्सोवा में अपने पांचवें मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से दिव्या गिर गई थीं । सुबह तक फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया था । 
 
विज्ञापन

3 of 15
divya bharti
मौत के बाद उनकी फिल्म जैसे 'रंग', 'शतरंज' और 'थोलि मुद्धू' रिलीज हुई। 'रंग' में दिव्या भारती, एक्ट्रेस आयशा जुल्का के साथ नजर आई थीं । 15-16 साल की उम्र में ही दिव्या ने हर बड़े स्टार के साथ काम कर लिया था । इसमें गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान, ऋषि कपूर, जीतेंद्र, आमिर खान, सुनील शेट्टी और मिथुन जैसे सआर शामिल थे । 

4 of 15
divya bharti
दिव्या भारती का जब निधन हुआ तब वो सिर्फ 19 साल की थीं । दिव्या ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत उस समय की थी जब वो नौवीं क्लास में पढ़ती थीं। एक्टर गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने उन्हें अपनी फिल्म 'राधा का संगम' में साइन कर लिया।
विज्ञापन

5 of 15
divya bharti
दिव्या भी मन लगाकर एक्टिंग और डांस की ट्रेनिंग लेने लगीं। कीर्ति, दिव्या पर मेहरबान थे। इसको देख लोग उनके रिश्ते को अफेयर का नाम देने लगे। इन सब अफवाहों से परेशान कीर्ति ने दिव्या को फिल्म से बाहर कर जूही चावला को साइन कर लिया था ।
 
विज्ञापन

6 of 15
divya bharti
कीर्ति का कहना था कि दिव्या फिल्म के लिए अभी मेच्योर नहीं हो पाई हैं। इसलिए उन्हें फिल्म में नहीं लिया गया। इस घटना से दिव्या काफी निराश हो गई थीं। वो फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रही थीं। 
विज्ञापन

7 of 15
divya bharti
एक इंटरव्यू में दिव्या की मां ने कहा था कि दिव्या का मूड इतना खराब हो गया था कि उन्हें घुमाने के लिए कश्मीर ले जाना पड़ा था। कुछ समय के बाद दिव्या को साउथ की फिल्मों के ऑफर आने लगे। दिव्या की पहली साउथ की फिल्म 'बाबली राजा' थी जो 1990 में रिलीज हुई थी। 

8 of 15
divya bharti
ये फिल्म बेहद सफल रही थी। इस फिल्म के बाद दिव्या साउथ की सुपरस्टार बन गई थीं। साउथ में कामयाब होती दिव्या को देख फिल्म मेकर राजीव ने उन्हें अपनी फिल्म 'विश्वात्मा' में लेने का फैसला किया। 

9 of 15
divya bharti
इस फिल्म में दिव्या को सनी देओल के अपोजिट साइन किया गया था। ये दिव्या की पहली फिल्म थी और इसके लिए उन्हें 500 रुपए फीस दी गई थी। इस फिल्म के बाद से ही बॉलीवुड में भी दिव्या का सितारा चमक गया था और उनके पास फिल्मों के ऑफर की भरमार हो गई थी। 

10 of 15
divya bharti
दिव्या भारती ने बहुत ही कम उम्र में शादी भी कर ली थी। 1992 में 18 साल की उम्र में दिव्या भारती ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। कहा जाता है कि यहीं से दिव्या अपने माता-पिता से दूर होती गईं । 

11 of 15
divya bharti
दिव्या भारती के स्टारडम की वजह से आमिर खान ने उनके साथ एक ऐसा धोखा किया जिसने दिव्या भारती को अंदर तक हिला कर रख दिया था। आमिर के उस धोखे से दिव्या भारती का दिल बुरी टूट गया था । फिर सलमान खान को उनकी मदद के लिए आगे आना पड़ा था

12 of 15
divya bharti
बात उन दिनों की है जब यश चोपड़ा फिल्म 'डर' बना रहे थे। यश चोपड़ा काफी मशहूर डायरेक्टर थे। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा कोई एक्टर नहीं था जो उनके साथ काम ना करना चाहता हो। आमिर को भी जब यश चोपड़ा के साथ 'डर' में काम करने का मौका मिला तो वो फूले नहीं समाए।

13 of 15
divya bharti
आमिर हमेशा से ही अपनी फिल्मों और रोल को लेकर काफी चूजी रहे हैं इसलिए 'डर' फिल्म के लिए भी उन्होंने यश चोपड़ा को अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए।  दिव्या भारती के साथ आमिर का एक्सपीरिएंस अच्छा नहीं रहा। लंदन में हुए एक लाइव शो के दौरान दिव्या भारती अपना एक डांस स्टेप भूल गईं। उस लाइव शो में आमिर खान उनके पार्टनर थे। 

14 of 15
divya bharti
आमिर ने दिव्या की गलती देखी और बाकी गानों से भी हाथ खींच लिए। आमिर ने दिव्या को छोड़ अपनी परफॉर्मेंस जूही चावला के साथ दी। इससे दिव्या भारती का दिल टूट गया और वो खूब रोईं। इसका जिक्र दिव्या भारती ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
विज्ञापन

15 of 15
divya bharti
सलमान दिव्या भारती की मदद के लिए आए। थके हुए होने और पैर में चोट लगे होने के बाद भी सलमान ने दिव्या भारती के साथ परफॉर्म किया। दिव्या भारती के मन में हमेशा इस बात की टीस रही कि आमिर ने उनके साथ इतना बड़ा धोखा किया, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी भी थी कि सलमान ऐसे वक्त में उनके लिए एक मसीहा बनकर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें