स्कैम 1992
- फोटो : scam 1992
अभिनेता प्रतीक गांधी की किस्मत बदल देने वाली वेब सीरीज ‘स्कैम 1992’ हाल के दिनों की हिंदी मनोरंजन जगत की सबसे अच्छी क्राइम वेब सीरीज में गिनी जाती है। देश में हुए सबसे बड़े शेयर घोटाले की इस कहानी को हकीकत के काफी करीब रखते हुए निर्देशक हंसल मेहता ने ओटीटी पर एक नया ट्रेंड भी शुरू किया है। तेलगी घोटाले की सीबीआई जांच करने वाले देश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण कुमार से भी हाल के दिनों में कुछ निर्माताओं ने मुलाकात की। लेकिन, हंसल मेहता की सीरीज इस घाटाले की महाराष्ट्र पुलिस की जांच पर ज्यादा केंद्रित रहेगी।