फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी, लैपटॉप और फोन जब्त

Thu, 04 Mar 2021 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू, अनुराग कश्यप - फोटो : instagram/taapsee, anuragkashyap10
तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप के घर पर आयकर विभाग की छापामारी दूसरे दिन भी जारी है। साथ ही विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने, मधु मंटेना के ठिकानों पर भी कार्रवाई जारी है। सूत्रों के अनुसार, यह छापामारी अगले तीन दिन तक चल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप, तापसी पन्नू - फोटो : instagram/taapsee
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम ने देर रात तक अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से पूछताछ की और उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए। उनके लैपटॉप और फोन को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। पुणे में अनुराग और तापसी से पूछताछ हो रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू - फोटो : सोशल मीडिया
आयकर विभाग ने चार कंपनियों फैंटम फिल्म, क्वान, एक्सीड और रिलायंस एंटरटेनमेंट के यहां भी छापामारी की है। निर्माता मधु मंटेना की मुंबई स्थित क्वीनबीच बिल्डिंग में अधिकारियों ने छापा मारा। इसके अलावा उनकी कंपनी क्वान के चार अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया है।

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10
आयकर विभाग ने बुधवार को मुंबई और पुणे में करीब 30 से ज्यादा जगहों पर खोजबीन की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कर चोरी के आरोपों की जांच और अधिक सबूत इकट्ठा करने के लिए आयकर विभाग इन सितारों के घर छापे मार रहा है। वहीं कहा जा रहा है कि कुछ आंतरिक लेन देन का मामला भी आयकर विभाग की नजर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तापसी पन्नू - फोटो : Instagram
राहुल गांधी ने केंद्र पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने कुछ मुहावरों का उदाहरण देकर केंद्र सरकार पर तंज कसा है। उनके इस ट्वीट को फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू के यहां हुई आयकर विभाग की छापेमारी से जोड़कर देखा जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ मुहावरे: अंगुलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आईटी विभाग, ईडी-सीबीआई के साथ ये करती है। भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया। खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे- जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें