फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार सामने आया हेमा मालिनी और सनी देओल के रिश्ते का सच, हैरान रह जाएगा पूरा बॉलीवुड

Mon, 30 Oct 2017 07:48 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
हेमा मालिनी
फिल्मी सितारों की ऑटोबायोग्राफी जब सामने आती है तो कई ऐसे राज खुल जाते हैं जो उन्‍होंने छिपाकर रखे थे। हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब से खलबली मचा रखी है। अपनी लव लाइफ के बारे में बताकर नवाज विवादों में घिर गए हैं। अब हेमा मालिनी की किताब में भी कुछ ऐसे ही खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
hema malini
मिड डे में छपी खबर के मुताबिक, इस किताब में हेमा मालिनी  अपने सौतेले बेटे सनी देओल के बारे में पहली बार बोली हैं। जब से धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी, तभी से दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी।
पढ़ें- Bigg Boss 11: 'सेफ सेक्स' के बारे में ये क्या बोल गईं सपना चौधरी, हिना और शिल्पा शर्म से हुईं लाल
विज्ञापन

3 of 8
डिंपल कपाड़िया
लेकिन एक शख्स की वजह से हेमा मालिनी को सनी देओल से बात करनी पड़ी। इस शख्स का नाम है डिंपल कपाड़िया। जी हां, आपने सही सुना। डिंपल और हेमा की दोस्ती काफी पुरानी है। डिंपल की वजह से ही हेमा ने सनी से पहली बार बात की थी। 

पढ़ें- नव्या नवेली ने शाहरुख के बेटे की तस्वीर पर लिखा कुछ ऐसा, लोग बोले- 'पहले अपनी शक्ल देखो'

4 of 8
गीता जयंती महोत्सव में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी
ये उस समय की बात है जब डिंपल और हेमा फिल्म 'दिल आशना है' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में डिंपल ने दिव्या भारती की मां का किरदार निभाया था। हेमा ने अपनी किताब में बताया कि किस सिचुएशन में उन्हें सनी देओल से बात करनी पड़ी थी।

पढ़ें- नवाज का पहला प्यार थी 4 साल बड़ी ये एक्ट्रेस, अब हीरोइन बोली- 'मुझे तुमसे घिन आती है'
विज्ञापन

5 of 8
हेमा मालिनी नृत्य प्रस्तुतिकरण - फोटो : अमर उजाला
हेमा ने अपनी किताब में लिखा, 'मुझे उस समय फिल्म में डिंपल और मिथुन चक्रवर्ती के साथ पैराग्लाइडिंग का सीन शूट करना था। ये सीन प्लेन से शूट होना था। लेकिन शूटिंग से कुछ दिन पहले ही पायलट का एक्सीडेंट हो गया।'
विज्ञापन

6 of 8
डिंपल कपाड़िया
'डिंपल इस सीन के दौरान काफी डरी हुई थीं। डिंपल ने इस बारे में सनी को बताया और वो तुरंत सेट पर आ गए। इसके बाद वो मुझसे आकर मिले। मैंने सनी को विश्वास दिलाया कि डिंपल को कुछ नहीं होगा। वो पहली बार था जब हम दोनों ने बात की थी।'
विज्ञापन

7 of 8
सनी देओल
डिंपल और सनी की नजदीकियों के बारे में तो हर कोई जानता है। दोनों का अफेयर 20 साल तक चला। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए थे। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

8 of 8
हेमा मालिनी - फोटो : File Pic
वहीं दूसरी ओर हेमा और सनी का रिश्ता भी किसी से छिपा नहीं है। सनी और बॉबी ने हमेशा हेमा से दूरी बनाए रखी। यहां तक दोनों भाई अपनी बहनों ईशा और अहाना की शादी में भी नहीं गए थे। लेकिन हेमा की किताब में सारे राज खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें