फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dilip Kumar Birth Anniversary: अंग्रेजों के खिलाफ बोलने पर जेल भेज दिए गए थे दिलीप कुमार, पांच दशक का रहा फिल्मी करियर

Sat, 11 Dec 2021 02:30 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dilip Kumar Birthday - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar Birth Anniversary) का इसी साल जुलाई महीने में निधन हो गया था। वे 98 साल के थे।  दिलीप कुमार पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर थे और बीमार भी ऐसे में सायरा ही उनका पूरा ख्याल रखती थीं। आज दिलीप कुमार का जन्मदिन है। दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर को साल 1922  पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। उनका असली नाम मोहम्मद युसुफ खान था लेकिन फिल्मों के आने के बाद वह दिलीप कुमार हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार ने 1947 में आई फिल्म 'जुगनू' से उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखा फिर उसके बाद उन्हें कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि फिल्मों में आने से पहले वह ब्रिटिश आर्मी कैंटिन में काम करते थे। कैंटिन में उनके बनाए हुए सैंडविच बेहद मशहूर हुआ करते थे। लोग बड़े चाव से उनकी सैंडविच खाने आते थे।
विज्ञापन

3 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
एक बार दिलीप कुमार ने अपनी कैंटीन में स्पीच दी कि आजादी के लिए भारत की लड़ाई एकदम जायज है और ब्रिटिश शासक भारतीयों से साथ गलत पेश आते हैं। ये किस्सा दिलीप कुमार की किताब द सब्सटांस एंड द शैडो में बखूबी बयां किया किया है। अपनी किताब 'दिलीप कुमार - द सब्सटांस एंड द शैडो' में दिलीप कुमार लिखते हैं, 'फिर क्या था, ब्रिटेन विरोधी भाषण के लिए मुझे येरवाड़ा जेल भेज दिया गया जहां कई सत्याग्रही बंद थे। तब सत्याग्रहियों को गांधीवाले कहा जाता था। दूसरे कैदियों के समर्थन में मैं भी भूख हड़ताल पर बैठ गया। सुबह मेरे पहचान के एक मेजर आए तो मुझे जेल से रिहा किया गया। मुझे भी वहां गांधीवाला बुलाया जाता था।'

4 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : Social Media
सायरा बानो और दिलीप कुमार ने साल 1966 में शादी की थी। शादी के वक्त सायरा 22 साल की थीं तो वहीं दिलीप कुमार 44 साल के थे, लेकिन जब मोहब्बत सच्ची होती है तो उम्र का फासला मायने नहीं रखता। हीर-रांझा, लैला मजनू की दास्तान सुनने वालों ने सायरा और दिलीप की सच्ची मोहब्बत अपनी आंखों से देखी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला
दिलीप कुमार ने देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय को पेश किया है। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'किला' में नजर आए थे। 'ट्रेजेडी किंग' कहलाने वाले दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक के फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। दिलीप कुमार को 2015 में उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा गया था। उन्हें 1994 में दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें