फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली की राह चले क्रिकेटर केएल राहुल, लंदन में इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डेट पर गए

Tue, 17 Jul 2018 10:18 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : instagram
क्रिकेट सीरीज के लिए टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड में है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह कई क्रिकेटर्स अपनी पत्नी के साथ यहां आए हैं। मैच के अलावा इन सेलिब्रिटी जोड़ियों की ट्रिप की तस्वीरें भी चर्चा में हैं। अब लाइमलाइम में देश के 'एलिजिबल बैचलर' केएल राहुल भी आ गए हैं। खबर है कि लंदन में वह एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ देखे गए हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
kl rahul and niddhi agerwal
वेबसाइट 'डीएनए' की रिपोर्ट के मुताबिक के एल राहुल और फिल्म मुन्ना माइकल फेम एक्ट्रेस निधी अग्रवाल एक दूसरे के साथ डेट पर गए। दोनों रेस्त्रां में साथ लंच करते देखे गए। यही नहीं, एक्ट्रेस मैच देखने स्टेडियम भी गई थी और क्रिकेटर को चियर-अप करते भी देखी गई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
niddhi agerwal
निधी अग्रवाल इन दिनों लंदन में अपनी दक्षिण भारतीय फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मौजूद हैं। निधी और राहुल के अफेयर की चर्चा करीब दो महीने पहले शुरू हुई थी। दोनों को मुंबई में एक रेस्त्रां के पास साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों का कहना है कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 

 

4 of 5
RAHUL AND NIDDHI
अपने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह केएल राहुल को लंबे समय से जानती हैं। उन्होंने कहा कि जब केएल राहुल से उनकी पहली मुलाकात हुई तब ना तो वह एक्ट्रेस थीं, ना ही राहुल टीम इंडिया के क्रिकेटर थे। वे दोनों पहली बार बेंगलुरु में मिले थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hardik pandya and esha gupta
केएल राहुल के अलावा क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। वह इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता को डेट कर रहे हैं। इससे पहले पांड्या का नाम एक्ट्रेस एली अवराम से भी जुड़ा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें