फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नस्लभेदी टिप्पणी का शिकार हो चुकी हैं प्रियंका,फ्लॉप एक्ट्रेस की वजह से फिल्म से कर दिया गया था बाहर

Tue, 17 Jul 2018 10:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
priyanka chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई को अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगी। प्रियंका ने हिंदी सिनेमाजगत में सनी देओल के साथ 'द हीरो: ऑफ ए स्पाई' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। 15 साल के इस सफर में प्रियंका ने न केवल बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। तो चलिए आपको प्रियंका के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
priyanka chopra
मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने का सफर प्रियंका चोपड़ा के किसी बड़ी कामयाबी से कम नहीं था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि प्रियंका नस्लभेदी टिप्पणी का भी शिकार हो चुकी हैं। कहा जाता है कि यूएस में जब वह पढा़ई कर रही थीं उस वक्त उन्हें कुछ लोग 'ब्राउनी' कहकर बुलाते थे।
विज्ञापन

3 of 11
priyanka chopra
प्रियंका ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि 'वक्त: द रेस अगेस्ट टाइम' में होली गाने की शूटिंग के दौरान प्रियंका का पैर तार पर पड़ गया था। इसके बाद प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

4 of 11
Priyanka Chopra
प्रियंका बॉलीवुड में 'हमराज' फिल्म से डेब्यू करने वाली थी लेकिन उनकी जगह अमीषा पटेल को फिल्म में लिया गया। कहा जाता है उस वक्त ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि अमीषा की फिल्म 'कहो ना प्यार है' रिलीज हुई थी और लोगों में उनका क्रेज काफी था।
विज्ञापन

5 of 11
priyanka chopra
बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं प्रियंका चोपड़ा स्क्रीन पर पहली बार तमिल फिल्म 'थमिजहन' में नजर आई थीं जिसमें उनके अपोजिट थालापथी विजय थे। इस फिल्म में न केवल प्रियंका ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था बल्कि एक गाने में भी नजर आई थीं। दिलचस्प बात यह है कि कटरीना कैफ का पहला कोका कोला विज्ञापन भी थालापथी विजय के साथ ही था।
विज्ञापन

6 of 11
Priyanka Chopra
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पहले प्रियंका चोपड़ा दलेर मेहंदी के एक गाने में नजर आई थीं। उस वक्त प्रियंका की उम्र 17 साल थी। गाने के बोल 'सजन मेरे सतरंगिया' है।
विज्ञापन

7 of 11
priyanka chopra
फिल्म 'उमराव जान' के रीमेक के लिए पहले प्रियंका चोपड़ा से संपर्क किया गया था लेकिन उनके बिजी शिड्यूल की वजह से मेकर्स ने बाद में ऐश्वर्या राय बच्चन को 'उमराव जान' में कास्ट किया।

8 of 11
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा पहली ऐसी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जिन्हें 'फोब' मैग्जीन में सबसे ज्यादा कमाने वाले स्टार्स में जगह मिली। ऐसा 'क्वांटिको' सीरियल के बाद हुआ।  

9 of 11
priyanka chopra - फोटो : G. pal
जानकारी के मुताबिक प्रियंका हर महीने करीब 80 हजार रुपए अपनी स्किन की देखभाल पर खर्च करती हैं। इसके साथ ही 38 हजार 4 सौ रुपए मेकअप और बालों पर खर्च करती हैं। 

10 of 11
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के प्लश अपार्टमेंट में एक घर खरीदा है। प्रियंका का ये घर इतना खूबसूरत है कि हर कोई इसे देख कर दंग है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने प्रियंका के इस नए घर की तस्वीरें शेयर की थीं।
विज्ञापन

11 of 11
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह दोनों कपल जुलाई आखिर या अगस्त में सगाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें