फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसान: दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां का निधन, तुर्की में शूटिंग के चलते नहीं हो पाए अंतिम संस्कार में शामिल

Wed, 26 May 2021 05:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मां के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : Instagram
'मिर्जापुर 2' वेब सीरीज फेम अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य की मां गायत्री भट्टाचार्य का 16 मई को दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। इस अचानक हुई घटना की जानकारी जब दिब्येंदु को मिली तो वो टूट गए। दिब्येंदु अपनी फिल्म के शूटिंग के लिए तुर्की में हैं जहां उन्हें अचानक से समाचार मिला।

अचानक मिली मां के निधन की जानकारी

दिब्येंदु महामारी के चलते अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए भारत भी नहीं लौट सके। दिब्येंदु की 72 वर्षीय मां गायत्री भट्टाचार्य को अस्पताल में बेड नहीं मिल पाया और इलाज में देरी के चलते उनका अचानक निधन हो गया।

बेड मिलने की देरी की वजह से हुआ निधन

अभिनेता ने कहा कि, 'मैं सेट पर कभी भी फोन लेकर नहीं जाता हूं। मैं जब अपने होटल के कमरे में लौटा तो देखा कि मेरी बहन ने मुझे कई मैसेज किए थे। मैंने उसे तुरंत फोन किया। उसने बताया कि कोलकाता में अस्पतालों में बेड नहीं है और कोई भी अस्पताल किसी मरीज को भर्ती करने से पहले कोविड19 की निगेटिव रिपोर्ट मांग रहा है। उनकी बहन को ऐसे एमरजेंसी के मौके पर ये मांग सही नहीं लगी। फिर उनके दोस्तों ने किसी तरह से मां को अस्पताल में भर्ती करवाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : Instagram
अपनी मां के निधन के बारे मे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे पूरी रात शूटिंग करनी थी और मेरा पूरा दिन रोते हुए बिता। ये बात सच है कि आप कितने भी बड़े हो जाएं लेकिन माता पिता में से किसी को भी खोना एक ऐसा दर्द होता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता'। 
विज्ञापन

3 of 5
मां के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : Instagram
अभिनेता ने कहा, 'आप इसके लिए तैयार नहीं हो सकते। मैंने उस वक्त एक एक्शन सीन शूट किया और फिर एक कॉमिक सीन। उस वक्त मुझे समझ आया कि कुछ भी हो जाए काम नहीं रुकना चाहिए'। देब्येंदु अपनी मां के बेहद करीब थे और ये बातें उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से भी पता चलती है।

4 of 5
मां के साथ दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : Instagram
वो अक्सर अपनी मां के साथ तस्वीरें साझा करते थे। हाल ही में उन्होंने मातृ दिवस के दिन एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो अपनी मां के साथ मुस्कुराते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने लिखा था, 'मातृ दिवस की बधाई हो मां, दुनिया की सबसे प्यारी मां को ढेर सारा प्यार'।




विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिब्येंदु भट्टाचार्य - फोटो : Instagram
दिब्येंदु को उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी', 'बीए पास', 'लाल बाजार' जैसी कई फिल्में की है। पिछले साल वो निखिल भट्ट की वेब सीरीज 'द गॉन गेम' में नजर आए थे। इसके अलावा वो 'मिर्जापुर 2' के सेकेंड सीजन और 'अनदेखी' में नजर आ चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें