संजय गढ़वी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोमवार सुबह संजय गढ़वी का ओशिवारा के श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में रानी मुखर्जी, तब्बू, आशुतोष गोवारिकर, विवेक वासवानी, कुणाल कोहली, सोनू निगम, सिद्धार्थ आनंद जैसे बॉलीवुड की कई हस्तियों के अलावा परिवार के और लोग व मित्र भी मौजूद रहे। दुख की इस घडी में सभी लोग संजय गढ़वी की पत्नी जीना और दोनों बेटियों को सांत्वना देते नजर आए।