फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: सलमान खान को सांप काटने की खबर सुनकर परेशान हो गए थे धर्मेंद्र, तुरंत एक्टर को मिला दिया था फोन

Mon, 27 Dec 2021 11:14 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान फिल्म जगत के एक ऐसे सितारे हैं जिन्हें न सिर्फ फैंस बल्कि फिल्म जगत में भी लोगों का खूब प्यार मिलता है। सलमान खान पर थोड़ी भी आंच आए तो उनके प्रशंसक काफी घबरा जाते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि जब सलमान अपने पनवेल के फार्महाउस में थे तो उस दौरान उन्हें एक सांप ने कांट लिया था। ये बात जंगल में आग की तरह फैल गई। सलमान खान की तस्वीर आने के बाद हर कोई उनके डरा हुआ था और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा था। इस खबर को सुनने के बाद दिग्गज अभिनेता भी काफी घबरा गए थे।

धर्मेंद्र ने तुरंत किया ये काम

सलमान को सांप ने काटा है ये खबर जैसे ही धर्मेंद्र को मिली वो काफी ज्यादा घबरा गए थे। जिसके बाद अभिनेता ने अपने पसंदीदा सलमान खान का हाल-चाल लेने के लिए उन्हें तुरंत फोन मिला दिया। जब तक सलमान खान ठीक नहीं हुए धर्मेंद्र उनके परिवार से संपर्क में रहे और जैसे ही उन्हें सलमान खान के ठीक होने की खबर मिली तब जाकर धर्मेंद्र ने चैन की सांस ली। इस बात का खुलासा खुद ही-मैन धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर किया।
विज्ञापन

2 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर दी जन्मदिन की बधाई

सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं ऐसे में धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए सलमान खान को विश किया और उनके संग अपने रिश्ते पर बात की। सोमवार के धर्मेंद्र ने एक ट्वीट साझा किया जिस पर एक यूजर ने लिखा, ‘धर्मेंद्र सर सलमान भाई को एक बार जन्मदिन की बधाई दे दो आप जिसके जवाब में धर्मेंद्र ने लिखा, ‘सलमान मेरे बेटे जैसा है और उसके दिल में भी मेरे लिए बहुत प्यार और इज्जत है’।

विज्ञापन

3 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र ने कहा सांप काटने की खबर सुनकर डर गया था

धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘मैं सलमान के लिए हमेशा प्रार्थना करता हूं और उसे मैं शुभकामनाएं देता हूं’। जब मैंने उसे सांप काटने की खबर सुनी तो मैं काफी घबरा गया था और तुरंत उसे फोन किया था। वो ठीक है अब बिलकुल’। सलमान भी धर्मेंद्र की बहुत इज्जत करते हैं। रणवीर के शो में पहुंचें सलमान खान ने धर्मेंद्र की जमकर तारीफ की थी।
 

4 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मेंद्र को बताया था सबसे खूबसूरत शख्सियत

सलमान खान ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए कहा, ‘मैंने धर्मेंद्र जी को हमेशा से फॉलो किया है, उनके चेहरे पर एक मासूमियत है। उनकी शख्सियत बहुत ही खूबसूरत है। मैं उनकी मैनली बॉडी का बड़ा फैन हूं। धर्मेंद्र भी सलमान खान की कई बार तारीफ करते हुए ये बात कह चुके हैं कि उन्हें सलमान खान के अंदर अपनी छवि नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : ANI
सलमान खान ने दी थी ऐसी प्रतिक्रिया 

सलमान खान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया, पापा ने मुझसे पूछा कि सांप जिंदा है क्या तो मैंने उनसे कहा- हां टाइगर भी जिंदा है और सांप भी। इस पर वहां मौजूद मीडिया भी हंस पड़ी। सलमान खुद में इस घटना का जिक्र करते हुए हंस पड़े।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें