फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar Twinkle Khanna: बर्थडे से पहले मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं ट्विंकल, अक्षय कुमार ने चलाई साइकिल 

Mon, 27 Dec 2021 08:37 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना नए साल से पहले अपनी बेटी नितारा के साथ मालदीव गए हैं। अक्षय और ट्विंकल ने यहां से कई वीडियोज शेयर की हैं। अक्षय कुमार और उनकी बेटी नितारा, ट्विंकल खन्ना का 48वां जन्मदिन मालदीव में ही मनाएंगे। गौरतलब है कि ट्विंकल खन्ना का 48वां जन्मदिन 29 दिसंबर को है। 
विज्ञापन

2 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार ने मालदीव से साइकिल चलाते हुए एक वीडियो साझा की है और लिखा है कि जब आपका सोमवार रविवार जैसा दिखता है। इस वीडियो में अक्षय कुमार नंगे पांव साइकिल चला रहे हैं और उन्होंने प्रिंट शर्ट और काले रंग की शॉर्ट्स पहन रखा है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में उनकी हालिया रिलीज फिल्म अतरंगी रे का गाना बज रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार के इस वीडियो को अब तक 14 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर प्रशंसकों की जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ट्विंकल समुद्र के बीच में बने पुल पर नंगे पांव चल रही हैं और उनके पीछे खूबसूरत झोपड़ियां बनी हुई हैं।

4 of 5
ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार - फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna
चलते-चलते ट्विंकल खन्ना अचानक बेटी नितारा को पकड़ती हैं और गले लगाती हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्विंकल खन्ना ने इसके कैप्शन में लिखा है, जन्मदिन का जश्न मेरी त्वचा के छिद्रों में सुनहरी धूप के साथ शुरू हो चुका है, मेरे बाल धुंधले नीले समुद्र से नमकीन हैं और मेरा दिल भर गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे लिखा कि बर्थडे पर एक गहरा आराम देने वाला ब्रेक। गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने फिल्म अतरंगी रे में कैमियो भूमिका निभाई है। इस फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है और इसमें सारा अली खान और धनुष मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें