फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र की तरह ही हैंडसम है दूसरा पोता आर्यमन, बेटे के डेब्यू पर बॉबी देओल ने कही थी ये बात

Sun, 25 Aug 2019 12:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dharmendra, aryaman deol - फोटो : social media
धर्मेंद्र का पोता और सनी देओल का बेटा करण देओल जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म पल पल दिल के पास का ट्रेलर रिलीज किया गया। फिल्म की रिलीज से पहले करण देओल खबरों में बने हुए हैं। इस बीच धर्मेंद्र के दूसरे पोते और बॉबी देओल के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
aryaman deol - फोटो : social media
बॉबी देओल अक्सर बेटे आर्यमन के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आर्यमन देओल के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाले आर्यमन बेहद हैंडसम दिखते हैं। उनका लुक किसी हीरो से कम नहीं है। धर्मेंद्र के साथ की कुछ तस्वीरों को देख तो ऐसा लगता है उन्हें लुक्स अपने दादा से जेनिटिक मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 5
aryaman deol - फोटो : social media
बॉबी देओल जब बेटे के साथ तस्वीर शेयर करते हैं तो यूजर्स अक्सर उनसे सवाल पूछते हैं कि उनका बेटा फिल्मों में कब डेब्यू करने वाला है? मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, 17 साल के आर्यमन को फिल्म का ऑफर मिल चुका है लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। बॉबी को लगता है कि आर्यमन की उम्र अभी पढ़ाई करने की है। पढ़ाई खत्म करने के बाद ही वो फिल्मों की ओर रुख कर सकते हैं।

4 of 5
aryaman deol - फोटो : social media
एक इंटरव्यू में बॉबी देओल ने आर्यमन की बॉलीवुड में एंट्री को लेकर कहा था, 'वो अभी सिर्फ 17 साल का है। मैं नहीं चाहता कि वो समय से पहले बड़ा हो जाए। मैं चाहता हूं कि वो लाइम लाइट से दूर रहे। वो अपना बचपन एंज्वॉय करे। इसके बाद वो जो चाहता है वो करे। आर्यमन को पढ़ाई करना और क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है।'

पढ़ें: बॉबी देओल के बेटे ने पिता के 23 साल के करियर को दी कड़ी टक्कर, एक दिन में ही हुआ सुपरहिट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
aryaman deol - फोटो : social media
आर्यमन उस समय चर्चा में आए जब आईफा अवॉर्ड 2018 में उनकी तस्वीर सामने आई। अवॉर्ड शो में आर्यमन अपने पिता के साथ नजर आए थे। ये आर्यमन का पहला मीडिया अपीयरेंस था। आर्यमन को कई बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता रहा है। जहां उनका गुड लुक्स चर्चा बटोरने में कामयाब रहता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें