फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने घर की तस्वीर शेयर करते ही धर्मेंद्र को बाबू जी आए याद, बोले-इसी जगह बीता बचपन

Tue, 26 Nov 2019 11:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : file photo
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दिखाई दिए थे। वहीं फिल्मों से दूर अब धर्मेंद्र अपनी सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में रहते हैं। वह बहुत बार भावुक कर देने वाली तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने पुराने घर की तस्वीर साझा की और अपने बाबू जी को याद करते हुए भावुक हो गए। 
विज्ञापन

2 of 5
dharmendra - फोटो : file photo
धर्मेंद्र ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपने पुराने घर की तस्वीर को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने अपने बाबूजी और बचपन की यादों की याद किया है। तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा- "मेरे बाबू जी का घर, इस दर से आते-जाते, उस के दर पर माथा टेकते, दुआएं मांगते गुजरता था मैं। आभारी हूं उस ने सुन ली, इस दर ने बड़े प्यार से आशीर्वाद दे कर विदा किया था। ये घर मेरे बाबू जी का घर है, यहीं बचपन गुजरा था। बहुत याद आता है दोस्तों!!!
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Dharmendra - फोटो : Social Media
अपने अगले ट्वीट में धर्मेंद्र ने लिखा, "खुशियां बांटता, दर्द सुनाने लगा। नहीं-नहीं, आज के बाद कभी नहीं।" धर्मेंद्र की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कहा जा सकता है कि उन्हें अपना पुराना घर बहुत याद आ रहा हो, साथ ही वह अपने बचपन को भी याद कर रहे हों। वहीं दिग्गज कलाकार की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

4 of 5
dharmendra - फोटो : file photo
आपको बता दें कि अभिनेता धर्मेंद्र बॉलीवुड के उन दिग्गज कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई शानदार फिल्में दी हैं। उन्होंने साल 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत की थी। धर्मेंद्र को 1970 के दशक के दौरान दुनिया के सबसे हैंडसम पुरुष का खिताब मिल चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं धर्मेंद्र वर्ल्ड आयरन मैन अवॉर्ड भी हासिल कर चुके हैं। धर्मेंद्र के अभिनय के साथ ही उनके लुक की भी कई अभिनेत्रियां दीवानी थी। खुद अभिनेत्री वहीदा रहमान ने एक सिंगिंग शो में कहा था कि वह धर्मेंद्र को काफी पसंद करती थीं। वहीं आपको बता दें अभिनेत्री हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी साल 1979 की थी। 

पढ़ें: पत्रकार रह चुके हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट हिंदुस्तानी भाऊ, पुरानी तस्वीरों में पहचानना मुश्किल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें