फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत फार्महाउस पर वक्त गुजारते हैं धर्मेंद्र, एंटीक चीजों से भरा है यहां बना बंगला, देखें तस्वीरें

Sat, 12 Dec 2020 08:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र एक बार फिर से किसानों का समर्थन कर चर्चा में आए हैं। धर्मेंद्र ने कहा कि 'मैं अपने किसान भाइयों की पीड़ा को देखकर बेहद दुखी हूं। सरकार को तेजी से समाधान करना चाहिए।' उन्होंने इससे पहले भी किसानों के समर्थन में ट्वीट किया था जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया था। उस वजह से धर्मेंद्र को काफी ट्रोल भी किया गया। धर्मेंद्र इन दिनों अपना ज्यादातर वक्त अपने फार्महाउस पर बिताते हैं जहां वह कई बार खेती करते नजर आते हैं। उनके फार्महाउस पर अनेक तरह के फल और सब्जियां उगाई जाती हैं तो चलिए इसी कड़ी में दिखाते हैं धर्मेंद्र के फार्महाउस की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
फार्महाउस की बालकनी से ली हुई यह तस्वीर है जहां से सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा देखा जा सकता है। बालकनी से जहां तक नजर पड़ती है दूर दूर तक पेड़ पौधे ही नजर आते हैं। ऐसे में भला वक्त बिताने के लिए इससे बेहतर क्या जगह हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
यह मुख्य गेट की तस्वीर है। आप देख सकते हैं यहां बैठने के लिए भी काफी अच्छी व्यवस्था है। साथ ही चारों ओर पेड़ पौधे लगे हुए हैं जो फार्महाउस को एक अलग ही लुक देते हैं।

4 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र सोफे पर बैठकर मोर को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र को जमीन से जुड़ा हुआ अभिनेता कहा जाता है। उनके लाइफस्टाइल में वह नजर भी आता है। वह फार्महाउस पर कई बार खेती करते नजर आते हैं, जहां तमाम तरह की सब्जियां उगाई जाती हैं।  
विज्ञापन

5 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था। जिसमें वे यहां बने बंगले में वॉक करते हुए नजर आए। अंदर उनकी तस्वीरें लगी हुई दिखीं जो उनके पुराने दिनों की याद दिलाती हैं। उससे सटे हुए रैक में कई एंटीक चीजें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
घर में लकड़ी से बने हुए सामानों की अधिकता है। बैठने के लिए स्टूल, कुर्सी और सोफे लगे हुए हैं। यहां ध्यान से देखें तो सोफे पर जो कुशन लगे हुए हैं उस पर धर्मेंद्र की तस्वीर नजर आती है। घर का बड़ा हिस्सा ड्राइंग रूम के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। मुख्य ड्राइंग रूम से अलग यहां भी बैठने के लिए एक कमरा है जहां कुर्सियां और सोफे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धर्मेंद्र का फार्महाउस - फोटो : instagram/aapkadharam
साथ ही यहां कई एंटीक चीजें भी देखी जा सकती हैं। धर्मेंद्र के फार्महाउस की इन तस्वीरों को देखकर आप खुद ही समझ गए होंगे कि इसकी कीमत करोड़ों में होगी। मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी से थकने के बाद धर्मेंद्र यहां आराम फरमाने आते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें