करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' भले सुपर फ्लॉप रही हो लेकिन कैंपस की कहानी के इस विचार में अभी काफी जान बाकी है। इस सीरीज की पहली फिल्म ने हिंदी सिनेमा को सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन और आलिया भट्ट जैसे सुपर सितारे दिए। सीरीज की दूसरी फिल्म की दोनों हीरोइनों तारा सुतारिया और अनन्या पांडे का करियर भी चल निकला है। इसी के चलते अब इसकी तीसरी किस्त को लेकर धर्मा प्रोडक्शंस में गहमागहमी शुरू हो गई है।