फिल्मों में सितारे हीरो और विलेन के किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में अपने लिए जगह बनाते हैं। नायक और खलनायक की भूमिकाओं के अलावा कुछ अन्य भूमिकाएं भी होती हैं, जिन्हें अपने हुनर के दम पर कुछ कलाकार इतने शानदार अंदाज में निभाते हैं कि याद रह जाते हैं। इस कड़ी में कॉमेडियन्स को नहीं भूला जा सकता है। अपनी शानदार एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग के चलते कॉमेडी रोल करने वाले सितारे अपनी खास पहचान बनाते हैं। हिंदा सिनेमा में अपनी कॉमेडी से ऐसा ही नाम कमाया देवेन वर्मा ने। कॉमेडी के उस्ताद देवेन वर्मा की आज पुण्यतिथि है। आइए जानते हैं उनके बारे में...