शुक्रवार का दिन आते ही दर्शक नई फिल्मों का इंतजार करने लग जाते हैं। पिछले दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई दृश्यम 2 और भेड़िया की अच्छी शुरुआत के बाद दर्शक ऐसी ही फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। जाते हुए साल के साथ दोनों फिल्मों के अच्छे कलेक्शन के बाद मेकर्स को भी अब उम्मीद जगी है। वहीं दृश्यम 2 की बात करें तो ये फिल्म बेहद शानदार कलेक्शन कर रही है। इसके अलावा टिकट खिड़की पर अब भेड़िया का संघर्ष जारी है। वहीं आज सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं गुरुवार को इन फिल्मों ने कैसा कलेक्शन किया है।