रानी मुखर्जी की 'हिचकी' चीन में होगी रिलीज
बॉलीवुड की मशहूर हीरोइन रानी मुखर्जी की फिल्म 'हिचकी' रिलीज के इतने महीने बाद भी दर्शकों के दिलों को जीतने में पीछे नहीं हट रही है। इस फिल्म के लंबे समय से चीन में रिलीज को लेकर चर्चा चल रही थी। लेकिन अब चीन में फिल्म 'हिचकी' की रिलीज डेट तय हो गई है। रानी मुखर्जी की यह फिल्म अगले महीने 13 अक्टूबर को चीन में रिलीज होगी। बता दें कि 16 जून को चीन में हुए शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (SIFF) में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। जहां इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
पढ़े:- भारत के बाद अब रानी मुखर्जी की चीन में दिखेगी 'हिचकी', इस दिन होगी रिलीज