फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से लगातार विवादों में है। तूफान में फरहान अख्तर के अलावा मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'तूफान' अमेजन प्राइम वीडियो पर 16 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म बॉक्सिंग पर आधारित है। बता दें, फिल्म ‘तूफान’ को पिछले साल सितंबर में रिलीज होना था और इस फिल्म का पूरा काम करीब सवा साल पहले खत्म भी हो चुका है। तूफान का निर्माण फरहान अख्तर की फिल्म कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट और राकेश ओमप्रकाश मेहरा पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म में सुप्रिया पाठक और हुसैन दलाल की भी अहम भूमिका है। अब यह फिल्म रिलीज से पहले एक बार फिर चर्चा में आ गई है। दरअसल, 'तूफान' पर आरोप लगा है कि इसके माध्यम से लव जिहाद का प्रचार किया जा रहा है।
फिल्म ‘तूफान’ के निर्देशक वही राकेश ओमप्रकाश मेहरा हैं जिन्होंने फरहान को ही लेकर आठ साल पहले ‘भाग मिल्खा भाग’ बनाई और हिंदी सिनेमा में बायोपिक सिनेमा की नई लहर को जन्म दिया। हिंदी सिनेमा में बनी ये बेहतरीन स्पोर्ट्स बायोपिक मानी जाती है। बतौर निर्देशक राकेश की पिछली दो फिल्में ‘मिर्ज्या’ और ‘मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर’ फ्लॉप रही हैं। अब ट्विटर पर #Boycott Toofan काफी तेजी से ट्रेंड हो रहा है।