फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपवीर के रिसेप्शन से लेकर '2.0' की रिलीज तक, मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Thu, 29 Nov 2018 10:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika, ranveer - फोटो : instagram
दीपिका-रणवीर का दूसरा रिसेप्शन
दीपिका और रणवीर का दूसरा रिसेप्शन मुंबई के होटल ग्रांड हयात में आयोजित किया गया। दीपिका पादुकोण ने शाही लुक अपनाते हुए ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन कलर की कारीगरी की गई थी। वहीं रणवीर भी मैचिंग शेरवानी पहन कर यहां पहुंचे। रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इससे पहले दीपवीर का पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलूरू में हुआ, जो कि दीपिका के माता-पिता की ओर से दिया गया था।

पढ़ें: अमर उजाला पर देखें दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-वीडियो
विज्ञापन

2 of 5
rakhi sawant - फोटो : instagram
राखी सावंत ने शेयर किया शादी का कार्ड
दीपिका-रणवीर और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब राखी सावंत भी शादी की तैयारियों में जुट गई हैं। राखी ने इंस्टाग्राम पर एक शादी का कार्ड शेयर किया है। कार्ड में लिखा गया है कि आने वाले 31 दिसंबर को शाम 5.55 बजे राखी सावंत, दीपक कलाल से शादी कर लेंगी। वहीं, दीपक ने लिखा है कि उन्हें इस शादी पर यकीन नहीं हो रहा है।

पढ़ें: अब राखी सावंत भी कर रही हैं शादी, कपिल शर्मा के बाद दिसंबर में ही लेंगी 7 फेरे
विज्ञापन

3 of 5
2.0 - फोटो : file photo
सिनेमाघरों में आज '2.0' रिलीज
अक्षय कुमार और रजनीकांत स्टारर फिल्म 2.0 आज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 2.0 में अक्षय कुमार जहां खलनायक की भूमिका में हैं तो वहीं रजनीकांत उनसे लड़ते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2010 में आई रोबोट का सीक्वल है। इसमें रजनीकांत के किरदार का नाम चिट्टी है। 2.0 का निर्देशन शंकर ने किया है। इस 3 भाषाओं हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया गया है।

पढ़ें: अक्षय कुमार की 2.0 ने रिलीज से पहले ही गाड़े झंडे, कलेक्शन के मामले में बनेगी बॉलीवुड की 'बाहुबली'

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों को स्पॉट किया गया। तस्वीरों में प्रियंका और निक के रिश्तेदार भी पीछे की ओर नजर आ रहे हैं। प्रियंका और निक कैजुअल कपड़ों में नजर आए। निक जोनस ने इस मौके पर सफेद टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। उसके साथ ही जैकेट भी पहने हुए थे। 

पढ़ें: शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए प्रियंका-निक, मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरा देखते ही जोड़े हाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
vishal bhardwaj - फोटो : file photo
अब विशाल भारद्वाज बनाएंगे वेब सीरीज
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज ने इन दिनों दर्शकों के बीच धूम मचा रखी है। अनुराग कश्यप से लेकर विक्रम भट्ट तक वेब सीरीज से जुड़े हुए हैं। अब इस लिस्ट में एक और डायरेक्टर का नाम जुड़ गया है। जी हां, मकबूल और हैदर जैसी फिल्में बनाने वाले विशाल भारद्वाज जल्द ही सलमान रुश्दी के चर्चित उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन पर वेब सीरीज बनाएंगे। विशाल ने नेटफ्लिक्स के साथ करार किया है। ये उपन्यास 1981 में रिलीज हुआ था, इसने बुकर प्राइज सहित कई अवॉर्ड जीते हैं।

पढ़ें: डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने सेंसर बोर्ड को बताया 'बहरा', बोले- 'समाज का दोष फिल्मों को ना दें'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें