फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए जोधपुर रवाना हुए प्रियंका-निक, मुंबई एयरपोर्ट पर कैमरा देखते ही जोड़े हाथ

Thu, 29 Nov 2018 09:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के लिए जोधपुर रवाना हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की यह तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट के बाहर की हैं। एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक ने कैमरा देखते ही मीडिया को पोज भी दिए। तस्वीरों में प्रियंका और निक के रिश्तेदार भी पीछे की ओर नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका और निक कैजुअल कपड़ों में नजर आए। निक जोनस ने इस मौके पर सफेद टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहना हुआ था। उसके साथ ही जैकेट भी पहने हुए थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने क्रीम कलर के कुर्ते के साथ प्लाजो पहना हुआ था। इसके साथ कलरफुल दुपट्टा लिया हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
जोधपुर रवाना होने से पहले 28 नवंबर को पूजा हुई थी। पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए। दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं । वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना। जानकारी के मुताबिक यह पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी। 

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी 2 और 3 दिसंबर को होगी। दीपिका और रणवीर की तरह यह कपल भी दो रीति-रिवाजों से शादी करेगा। एक हिंदू और दूसरी क्रिश्चियन। शादी से पहले हुई पूजा में प्रियंका अपने जेठ-जिठानी के साथ मां के घर पहुंची थी। प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर रेड कलर के सूट में बला की खूबसूरत लग रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
प्रियंका के प्री वेडिंग फंक्शन पहले मेहरानगढ़ किले से होने वाले थे लेकिन आखिरी मौके पर वैन्यू बदल दिया गया। खबरों की मानें तो प्रियंका ने जोधपुर पुलिस से मेहरानगढ़ से उम्मेद भवन पैलेस जाने के लिए प्रोटेक्शन मांगा था। पुलिस ने प्रोटेक्शन देने में असुविधा जाहिर की। इसके बाद प्रियंका ने सारे फंक्शन उम्मेद भवन पैलेस में करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें