फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीडिया को देखते ही कार पर चढ़ गईं दीपिका पादुकोण, पति रणवीर सिंह को कर रहीं फॉलो

Sat, 08 Jun 2019 04:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) से शादी के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर उनका खुमार चढ़ता जा रहा है। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि दीपिका पादुकोण की जो तस्वीरें सामने आई हैं वह यह सब खुद ही बयां कर रही हैं। तस्वीरों में दीपिका कार के बोनट पर चढ़ने की कोशिश करती नजर आईं ताकि वह मीडिया को पोज दे सकें। खास बात यह है कि रणवीर सिंह ऐसा पहले कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की यह तस्वीरें सैलून के बाहर की हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण सैलून के बाहर नजर आईं तो मीडिया उनकी फोटो खींचने लगी। दीपिका मीडिया को देखकर कार के पास पहुंचीं और उन्होंने मीडिया को पोज देने के लिए कार का दरवाजा खोला और गर्मजोशी ने उन्हें पोज देने लगीं। दीपिका की इस अदा को उनके पति रणवीर सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone - फोटो : twitter
तस्वीरों में आप देखेंगे कि दीपिका अपनी दोस्त के साथ बात करते हुए अपनी कार की तरफ आती हैं। जैसे ही मीडिया उन्हें पोज के लिए कहती हैं तो वह कार पर चढ़ जाती हैं। दीपिका कार पर चढ़कर मीडिया को हाथ हिलाती हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की इस अदा को बहुत पसंद किया जा रहा है।

4 of 5
chhapaak - फोटो : instagram
काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' की शूटिंग पूरी की है। फिल्म की डायरेक्टर मेघना गुलजार ने आखिरी दिन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। सामने आई तस्वीरों में दीपिका पादुकोण इमोशनल होकर मेघना को गले लगाती नजर आई थीं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram
आपको बता दें, शूटिंग के दौरान दीपिका कई बार भेस बदलकर दिल्ली की सड़कों पर देखी गईं। यह फिल्म असली घटना पर आधारित है। 22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें