फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टाइगर के साथ काम करने के लिए ऋतिक रोशन ने चार्ज की मोटी रकम?

Sat, 08 Jun 2019 04:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tiger Shroff and Hrithik Roshan - फोटो : twitter
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) जल्द ही बिहारी बाबू बनकर बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाले हैं। 'सुपर 30' (Super 30)  फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिला है तो वहीं फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। इस बीच ऋतिक रोशन से जुड़ी बड़ी खबर आई है। खबरों की मानें तो ऋतिक 'सुपर 30' फिल्म के बाद टाइगर के साथ जिस फिल्म में नजर आएंगे उसके लिए उन्हें मोटी रकम दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
ऋतिक रोशन आखिरी बार यामी गौतम के साथ 'काबिल' (Kaabil) फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज के 2 साल बाद ऋतिक बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने जा रहे हैं। इस फिल्म के बाद ऋतिक और टाइगर श्रॉफ एक ही फिल्म में साथ नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम नहीं रखा गया है। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद की है जिसमें यह दोनों दिग्गज एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे जो कि एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने इस फिल्म के लिए मोटी रकम ली है। कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के लिए 48 करोड़ रुपए लिए हैं। खबर तो यह भी है टाइगर श्रॉफ ने भी इस फिल्म में बाकी फिल्मों की अपेक्षा ज्यादा फीस ली है। एंटरनेटमेंट वेबसाइट से बात करते हुए एक्टर के करीबी सूत्र ने बताया- 'सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ऋतिक vs टाइगर के लिए ऋतिक को 48 करोड़ रुपए दिए गए हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होगा। बाकी सुपरस्टार्स फिल्म से प्रोफिट पर्सनटेज लेते हैं, जबकि ऋतिक फीस।' 

4 of 6
Hrithik Roshan - फोटो : file photo
सूत्रों की मानें तो 'फिल्म के प्रोड्सूसर्स इससे पूरी तरह सहमत है क्योंकि फिल्म में ऋतिक का होने का मतलब है फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिलना। यहां तक कि ऋतिक की फिल्म के सेटेलाइट और डिजिटल राइट्स को ज्यादा कीमत मिलती है। इसलिए प्रोड्यूसर्स को लगता है कि फिल्म की लागत निकालना आसान होगा।' कहा जा रहा है इस फिल्म में वाणी कपूर भी होंगी। यह फिल्म यशराज बैनर के तले बन रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
arrested film actors - फोटो : twitter
आपको बता दें, बीते दिनों इसी फिल्म के दो स्टार्स को पुलिस ने आतंकवादी समझकर पकड़ लिया था। यह पूरा मामला महाराष्ट्र के पालघर जिले का है। इन दोनों एक्टर्स को आतंकवादियों की वेषभूषा में एटीएम गार्ड अनिल महाजन ने पंचवटी नाना एरिया में देखा था। गार्ड को दोनों लोग संदिग्ध लगे। गार्ड ने घर से टिफिन लेकर नहीं आया था इसलिए कुछ खरीदने के लिए गया था। वहां पर एक व्यक्ति सिगरेट खरीद रहा था और आतंकवादी की गेटअप में दूसरा आदमी वैन में उसका इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yashraj Studio - फोटो : file photo
गार्ड ने तुरंत अपने भाई को फोन लगाया जो पुलिस में है। पुलिस विभाग में अफरातफरी मच गई और सीसीटीवी की बदौलत दोनों लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों फिल्मी कलाकार हैं और शूटिंग की वजह से आतंकवादियों जैसा गेटअप किया हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों यशराज फिल्म के लिए शूटिंग कर रहे थे। पुलिस दोनों को लेकर फिल्म के सेट पर पहुंचीं और दोनों एक्टर्स की बात सही निकली। खबरों की मानें तो इन दोनों एक्टर्स का नाम बलराम गिनवाला और अरबाज खान है। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि यह दोनों ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें