फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करारा जवाब: जब उड़ी इन अभिनेत्रियों के मां बनने की अफवाह, ऐसे बंद कर दी लोगों की बोलती

Sun, 04 Jul 2021 04:27 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शादी हर किसी के जीवन में बहुत महत्व रखती है और ज्यादातर लोग शादी के बाद ही अपना परिवार आगे बढ़ाते हैं। ऐसे में अक्सर शादी होते ही लोग महिलाओं से प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल करने लगते हैं। सिर्फ आम महिलाएं ही क्यों बॉलीवुड की बहुत सी अभिनेत्रियां भी इस सवाल से परेशान हो चुकी हैं। पिछले कुछ सालों में बहुत से सेलेब्स ने शादी कर ली और कईयों की शादी की चर्चा हो रही है। इन खबरों से फैंस को भी बहुत खुशी मिलती है। हालांकि हद तो तब हो जाती है जब अभिनेत्रियों के शादी करते ही उनसे मां बनने वाले सवाल पूछ लिए जाते हैं।

करारे जवाब से इन अभिनेत्रियों की बोलती बंद

इतना ही नहीं बहुत बार ऐसा हुआ है जब अभिनेत्रियों को प्रेग्नेंट बता भी दिया गया और फिर उन्हें सफाई भी देनी पड़ी। बाकी लोगों की तरह सितारे भी अपने कुछ पलों को निजी रखना पसंद करते हैं वहीं जब उनके जीवन से जुड़ी झूठी अफवाहें सामने आती हैं तो उनका पारा चढ़ जाता है। दरअसल अक्सर ऐसी खबरें फैंस का ध्यान खींचने के लिए होती हैं जिसकी वजह से ये अभिनेत्रियां लाइमलाइट में आ जाती हैं। हालांकि ये हीरोइनें झूठी खबरें फैलाने वालों की क्लास लगा चुकी हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनस संग शादी की है। हालांकि शादी के बाद उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल किए गए। इतना ही नहीं उनकी कुछ तस्वीरों को देखकर ये भी कहा गया कि उनका बेबी बंप दिख रहा है और वो अपना पेट छिपा रही हैं। इन सब बातों से प्रियंका काफी नाराज हुई थीं। उन्होंने द एलेन डेजेनेरेस शो पर कहा था कि मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं मां नहीं बनने वाली हूं।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram: @anushkasharma
अनुष्का शर्मा

आज अनुष्का शर्मा एक नन्ही सी परी वामिका की मां बन चुकी हैं। उन्होंने विराट कोहली से शादी के चार साल बाद बेटी वामिका को जन्म दिया। हालांकि शादी के तुरंत बाद अनुष्का को भी झूठी प्रेग्नेंसी की खबरों का सामना करना पड़ा था। कई बार उनसे ये सवाल भी पूछा गया कि वो कब मां बनने वाली हैं। इस पर अनुष्का शर्मा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि सभी लोगों से शादी के बाद ये सवाल पूछे जाते हैं। शादी के बाद ये सवाल आम हो जाता है। मैं ऐसी बातों पर ध्यान नहीं देती हूं। जब साल 2018 में मैंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरें सुनी थी तो मुझे बहुत हंसी आई थी'।

4 of 5
समांथा अकिनेनी - फोटो : सोशल मीडिया
समांथा अक्किनेनी

द फैमिली मैन 2 में राजी के किरदार से खलबली मचाने वाली सामंथा भी ऐसे सवालों का शिकार हो चुकी हैं। नागार्जुन की बहू सामंथा की शादी के तुरंत बाद ऐसी खबर सामने आई थी कि वो मां बनने वाली हैं। इस पर जवाब देते हुए सामंथा ने कहा था, 'आप लोगों को ये खबर किसने बताई। मैं भी ये बात जानना चाहती हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण

दीपिका ने रणवीर सिंह से साल 2018 में शादी की थी। शादी के बाद दीपिका को लेकर भी कई सवाल किए गए कि वो मां कब बनेंगी? वहीं ऐसा भी कहा गया कि वो बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। इस पर जवाब देते हुए दीपिका ने कहा था, 'क्या मैं आपको प्रेग्नेंट औरत जैसी दिख रही हूं। क्या मैं आपसे पूछने के बाद फैमिली प्लानिंग करूंगी। क्या मुझे आपसे पूछने के बाद फैमिली प्लानिंग करनी है। अगर मैं मां बनने वाली हूं 9 महीने बाद सच सामने होगा'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें