दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी और अपने को-स्टार्स की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरें शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान की हैं। हालांकि इस फिल्म के नाम का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इन तस्वीरों को दीपिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों ने फिल्म में उनके साथ काम कर रहे को-स्टार्स अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी को इमोशनल कर दिया। सेट के दौरान की इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा - "Love, friendship and memories for a lifetime" अर्थात प्यार, दोस्ती और यादें जीवन भर के लिए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इनको देखने बाद दीपिका के साथ काम कर रहे साथी को-स्टार्स की पुरानी यादें ताजा हो गईं, जिस कारण वे भावुक हो उठे।