फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी पॉजिटिविटी: समीरा रेड्डी ने साझा की अपने स्ट्रेच मार्क्स की तस्वीर, फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा खुला पत्र

Sat, 14 Aug 2021 07:52 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी फिल्मों में भले ही कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। मालूम हो कि समीरा बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो बॉडी पॉजिटिविटी को लेकर अपने विचार खुले रूप से साझा करती हैं। जहां कई अभिनेत्रियां अपनी टोन्ड बॉडी सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट करती हैं तो वहीं समीरा बिना मेकअप और कभी कभी बेडौल शरीर की तस्वीरें भी साझा करती हैं। समीरा औरतों के शरीर में आने वाले बदलावों को हमेशा स्वीकार करने की बात कहती हैं। उनका कहना है कि आप शरीर के लेकर अगर सकारात्मक नहीं सोचेंगे तो इससे आप पर बहुत बुरा असर पड़ेगा। वो सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती हैं जिससे प्रेरित होकर आम महिलाएं भी अपने लिए अच्छा महसूस कर सकें।

हाल ही में उन्होंने स्ट्रेच मार्क्स को लेकर पोस्ट साझा किया है। अभिनेत्री ने अपने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में समीरा ने अपने स्ट्रेच मार्क्स को दिखाते हुए अपनी एक अनफ़िल्टर्ड तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

2 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने लिखा, 'प्रिय स्ट्रेच मार्क्स, मैं तुमसे डरती थी, तुमसे नफरत करती थी, तुमसे शर्मिंदा थी, लेकिन जिस दिन मैंने तुम्हें गले लगाया। तुम्हें अपने कवच के रूप में पहना और तुम्हें अपनी बाघ की धारियों के रूप में प्यार किया। मुझे पहले से और ज्यादा शक्तिशाली महसूस हुआ। मैं एक स्वस्थ शरीर को समर्पित करने के लिए अपने साल 2021 को बनाने की इस यात्रा पर जा रही हूं, तो मैं इस प्रक्रिया में आने वाले निशानों का भी जश्न मनाना चाहती हूं।' इस पोस्ट को अभिनेत्री ने हैशटैग बॉडी पॉजिटिविटी के साथ साझा किया है।

विज्ञापन

3 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : intsgram
इससे पहले समीरा ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा था कि आपके शरीर का कौन सा अंग आपको असहज महसूस करवाता है? क्या वो स्ट्रेच मार्क्स है? क्या ढीली त्वचा?  बेली? मुंहासे? पतले बाल? सफेद बाल? मेरे लिए मेरे पीठ का मोटापा और मेरी बांह है। मैं हर दिन इसे स्वीकार करने की कोशिश करती हूं और इसे स्वीकार करने में मुझे लंबा समय लगा। समीरा ने लिखा था कि, 'हर दिन एक मंत्र है। इस तरह से मैं अपने शरीर को स्वीकार करने का काम करती हूं'। 

4 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : इंस्टाग्राम
समीरा ने बताया था कि, 'जब मुझे मेरा पहला बच्चा  होने वाला था तो मैंने सोचा था कि मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाऊंगी लेकिन 9 महीने बाद मेरा वजन 105 किलोग्राम हो गया था। इतनी तनाव में आ गई थीं कि अपने सेहतमंद बेटे को पाकर भी खुश नहीं थीं। बच्चे का सारा ख्याल पति अक्षय ही रखते थे। एक दिन उनकी सास ने पूछा कि तुम्हारा बच्चा स्वस्थ है पति इतना सपोर्टिव है तो फिर किसलिए परेशान हो? तब उनके पास कोई जवाब नहीं था। उन्हें इंडस्ट्री से कट जाने का भी तनाव था'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
समीरा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
समीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी जिंदगी के संघर्ष और कई तरह के अनुभव साझा करती है। उन्होंने बताया कि उनकी फीमेल फैन फालोइंग काफी ज्यादा है और ये उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उनका कहना है कि अपने आप को हमेशा खुश रखने की कोशिश करें तभी आप स्वस्थ्य महसूस कर पाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें