फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका कई बार हो चुकीं डिप्रेशन का शिकार, अब बोलीं - 'हर पल किया संघर्ष'

Mon, 05 Aug 2019 08:14 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
deepika padukone - फोटो : you tube
'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और 'गोलियों की रासलीला- रामलीला' जैसे फिल्मों में नजर आ चुकीं खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण अभिनेता रणवीर सिंह के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं। शादी से पहले दीपिका के कई अफेयर की चर्चा सुनने को मिली थीं। उनका नाम अभिनेता रणबीर कपूर के साथ भी जुड़ा था। 
विज्ञापन

2 of 5
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण का रणबीर कपूर के साथ लंबा रिश्ता रहा था। अब दीपिका ने अपने संघर्ष और रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद के दिनों को याद किया है। हाल ही में उन्होंने वोग मैगजीन को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें कीं। यहां उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि वह बहुत बार डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Deepika Padukone, Ranbir Kapoor - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण ने कहा- 'एक शब्द जो मेरे डिप्रेशन के अनुभवों का सबसे अच्छे से बयां करता है, वह है संघर्ष। मैंने हर पल संघर्ष किया। लोग थोड़ा दुखी होने के साथ भ्रमित करते हैं। हाल ही में एक अभिनेता ने कहा कि उनके पास डिप्रेस होने के लिए कुछ खास नहीं है, मानो डिप्रेशन एक विकल्प हो!।' इसके अलावा दीपिका ने पति रणवीर सिंह को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। 
 

4 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्म पद्मावत थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म पद्मावत को ना केवल दर्शकों ने पसंद किया था बल्कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
deepika padukone - फोटो : social media
बता दें कि दीपिका इन दिनों फिल्म 'छपाक' की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी का भी अहम रोल है। इसमें दीपिका एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी रोल अदा कर रही हैं। इसके अलावा दीपिका के पास कबीर खान की '83' भी है। इसमें दीपिका, रणवीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें