फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल की उम्र में दीपिका पादुकोण ने किया था पहला एडवरटाइजमेंट, आज हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक

Thu, 24 Sep 2020 08:29 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone, पीटीआई
ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने दीपिका पादुकोण को समन भेजा है। उन्हें 25 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। दीपिका बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं, ऐसे में ड्रग्स कनेक्शन में उनका नाम आने से सनसनी मच गई है। फिल्मों में आने से पहले दीपिका मॉडलिंग करती थीं। तब से अब तक उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है। जानिए उनके बारे में ऐसी ही कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका का जन्म पांच जनवरी 1986 को डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन में हुआ। उनके पिता प्रकाश पादुकोण मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। उनकी मां उज्जला पादुकोण एक ट्रैवल एजेंट थीं। दीपिका की एक छोटी बहन अनिषा पादुकोण हैं जो पेशे से गोल्फर हैं। दीपिका जब 11 महीने की थीं तब उनका परिवार बंगलूरू आ गया था। उनकी पढ़ाई-लिखाई यहीं हुई। दीपिका अक्सर अपने घर बंगलूरू जाती रहती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका का झुकाव भी बैडमिंटन की ओर था। वो नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुकी हैं। आठ साल की उम्र में दीपिका ने पहली बार एक विज्ञापन के लिए काम किया। जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि उनकी रुचि बैडमिंटन में नहीं अभिनय के क्षेत्र में है।

4 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई
दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2004 में फुल टाइम मॉडलिंग से की। दीपिका ने लिरिल साबुन के लिए एक एड फिल्म किया। इस एड से उन्हें लोकप्रियता मिली। वो किंगफिशर कैलेंडर गर्ल भी रह चुकी हैं। 2006 में दीपिका ने कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' के जरिए अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा हालांकि उन्हें हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओम' से पहचान मिली। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन

5 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इनमें 'हाउसफुल' (2010), 'कॉकटेल' (2012), 'रेस 2' (2013), 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'चेन्नई एक्सप्रेस' (2013), 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' (2013), 'बाजीराव मस्तानी' (2015), 'पीकू' (2015) और 'पद्मावत' (2018) हैं। दीपिका हॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। 2017 में वो ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न ऑफ जैंडर केज’ में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दीपिका की गिनती बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में होती है। रिपोर्ट के मुताबिक वो एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने माना था कि फिल्म 'पद्मावत' के लिए उन्हें रणवीर सिंह और शाहिद कपूर से ज्यादा फीस मिली थी। टाइम मैगजीन ने दीपिका को 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें