सारा अली खान, दीपिका पादुकोण
- फोटो : File Photo
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant singh rajput case) की मौत के मामले से जुड़े ड्रग्स केस (Bollywood Drugs case) की जांच कर रही एनसीबी ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), श्रद्धा कपूर और सारा अली खान (Sara Ali khan) को समन भेजा है। दीपिका पादुकोण को 25 सितंबर को बुलाया गया है जबकि श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को 26 सितंबर को बुलाया गया है। ANI के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम सारा अली खान और श्रद्धा कपूर के आवास पर समन पहुंचाने के लिए पहुंची है।
सारा अली खान और दीपिका पादुकोण को एनसीबी का समन, ड्रग्स मामले में होगी पूछताछ