फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Debina: गुरमीत-देबिना ने काशी में कराया बिटिया का मुंडन, तस्वीरों में दिखे माटी से जुड़े संस्कार

Sat, 08 Jul 2023 08:23 PM IST
साक्षी पांडेय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी ,देबिना बनर्जी और बेटी दिविशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
हाल में टेलीविजन इंडस्ट्री के पावर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी शिव की नगरी काशी पहुंचे। यहां इस कपल ने अपनी सबसे छोटी बेटी दिविशा का मुंडन करवाया। टीवी की सबसे स्वीटेस्ट फैमिलीज में से एक, गुरमीत और देबिना अपने मजबूत बॉन्ड के लिए पॉपुलर हैं और सोशल मीडिया पर इनकी फैमिली रील्स को भी खूब प्यार मिलता है। ऐसे में जैसे ही इन स्टार्स ने वाराणसी में कदम रखा तो यहां अपने चहीते टीवी स्टार्स की एक झलक पाकर फैन्स की भी खुशी का ठीकाना नहीं रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी ,देबिना बनर्जी और बेटी दिविशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
दरअसल गुरमीत और देबिना अपनी पारिवारिक जड़ों से जुड़े हैं और परंपराओं के करीब हैं। दोनों के लिए यह वाराणसी विजिट भी बेहद खास है क्योंकि देबिना की दादी का जन्म यहां हुआ था। और इसलिए अपनी छोटी बेटी दिविशा की मुंडन सेरेमनी गुरमीत, देबीना और उनके प्रियजनों के लिए एक यादगार फैमिली ट्रिप बन गया। यह उनकी विरासत का सम्मान करने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की उनकी कमिटमेंट का प्रतीक है।
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी ,देबिना बनर्जी और बेटी दिविशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
यहीं नहीं, वाराणसी जाकर गुरमीत और देबिना ने खुद को पूरी तरह वहां के रंगों में रंग लिया और साइकिल रिक्शा पर वहां की तंग गलियों का नजारा देखा, एक टूरिस्ट की तरह एंजॉय किया और वहां के खाने का स्वाद चखा। इस तरह गुरमीत-देबिना को वाराणसी में घूमते देख फैन्स के बीच भी उत्साह तेज हो गया, जिसका ज्रिक अपने इंस्टाग्राम पर करते हुए देबिना ने लिखा, "कुछ ही समय में आपमें से बहुत से लोगों ने हमें पहचान लिया और हम सभी ने ट्रैफिक जाम कर दिया।"

4 of 5
गुरमीत चौधरी ,देबिना बनर्जी और बेटी दिविशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वहीं गुरमीत चौधरी ने वाराणसी के लिए अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहा, “वाराणसी में होना एक बहुत अच्छा अनुभव है। मैं आभारी हूं कि मुझे यहां अपने परिवार के साथ रहने और एक ऐसे शहर में इस खास पल को साझा करने का मौका मिला जो हमारे दिल और परिवार के बहुत करीब है। यहां प्रशंसकों से हमें जो प्यार मिला, वह जबरदस्त है। मैं अभी से ही यहां वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी ,देबिना बनर्जी और बेटी दिविशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
गुरमीत -देबिना की बेटी दिविशा की मुंडन सेरेमनी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पूरी हुई। इस दौरान क्योंकि उनकी सबसे बड़ी बेटी लियाना उनकी इस ट्रिप का हिस्सा नहीं थी, तो इसलिए गुरमीत और देबीना उनके बालों को गंगा में अर्पित किया।

यह भी पढ़ें- Kajol: राजनेता को अशिक्षित कहने पर ट्रोल हुईं काजोल, सफाई पेश कर बोलीं- किसी नेता को नीचा दिखाने का इरादा नहीं
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें