फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: घर की कीमत की वैनिटी वैन इस्तेमाल करते हैं ये सितारे, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Sat, 08 Jul 2023 08:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सितारे अपनी सुख-सुविधाओं पर पानी की तरह पैसा फूंकते हैं। ब्रांडेड कपड़ों और एसेसरीज से लेकर करोड़ों की कीमत के बंगले और महंगी कारें इनके पास होती हैं। इनके अलावा अपनी वैनिटी वैन को भी फिल्म स्टार्स घर जितना सुविधाजनक बनाकर रखते हैं। शूटिंग के दौरान मेकअप करना हो या यूं ही फुरसत के कुछ पल बिताने हों स्टार्स वैनिटी वैन का इस्तेमाल करते हैं। इनकी कीमत भी काफी तगड़ी है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के पास सभी सुविधाओं से लैस वैनिटी वैन है। इस वैन में घर जैसी सारी सुविधाएं हैं। इनकी वैनिटी वैन में काम करने के लिए ऑफिस व मनोरंजन से जुड़ी सभी चीजें हैं। इसके अलावा बेडरूम, जिम और टॉयलेट आदि को एक बेहद अनोखा आकार दिया गया है। वैनिटी वैन में 52 इंच की दो स्क्रीन लगी हैं। यहां पर शाहरुख का पसंदीदा होम थिएटर है। कहते हैं कि वैनिटी वैन में मूड के अनुसार लाइट एडजेस्ट होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख की वैनिटी वैन की कीमत पांच करोड़ रूपये है।
विज्ञापन

3 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग, सलमान खान के पास भी खुद की वैनिटी वैन है। इस वैन को सलमान की पसंद के मुताबिक कस्टमाइज किया गया है। यहां पर सलमान की जरूरतों और आराम के मुताबिक हर चीज को एडजस्ट किया गया है। वैन में एंटरटेनमेंट की खास व्यवस्था है। वैनिटी वैन में बॉथरूम व स्टडी रूम भी हैं। स्टडी रूम में बैठकर सलमान खान फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की वैनिटी वैन की कीमत करीब चार करोड़ रूपये है।

4 of 7
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की वैनिटी वैन बाकी स्टार की वैनिटी वैन से अलग दिखती है। उनकी वैनिटी वैन की डिजाइन भी सभी से अलग है। डिजाइन की वजह से यह सबसे यूनिक वैनिटी वैन कही जाती है। इस वैन में जिम भी है। जहां पर अजय देवगन वर्कआउट करते हैं। इसके अलावा इसमें एक सिटिंग रूम, वॉशरूम और स्टडीरूम आदि है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन की वैनिटी वैन की कीमत तीन करोड़ रूपये है।
विज्ञापन

5 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन की वैनिटी वैन भी देखने में काफी लग्जरीयस है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक की वैनिटी वैन 12 मीटर लंबी है। इसमें घर की तरह हर व्यवस्था है। एक ऑफिस और बड़ा लाउंज है। इसके अलावा शानदार बेड, शॉवर और टॉयलेट भी हैं। इतना ही नहीं मनोरंजन के संसाधन भी इसमें उपलब्ध हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर की वैनिटी वैन की कीमत तीन करोड़ रूपये है।
Karan Johar: मर्डर मिस्ट्री थी शाहरुख-काजोल की कुछ कुछ होता है? फिल्म को लेकर करण जौहर ने जाहिर की प्रतिक्रिया
विज्ञापन

6 of 7
संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
अभिनेता संजय दत्त भी वैनिटी वैन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वैनिटी वैन की कीमत करीब सवा तीन करोड़ रूपये है। इसमें हर तरह की सुविधा उपलब्ध है।
Ira Khan: डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं आमिर खान की बेटी, इरा ने किया मानसिक तनाव की वजह का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार आलिया भट्ट की वैनिटी वैन भी काफी खास है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वैनिटी वैन की दीवारों पर मोटिवेशनल कोट्स लिखे हुए हैं। एक्ट्रेस ने काफी सादगी से अपनी वैन को सजाया है, जिससे यह भी अंदर से देखने में बेहद खूबसूरत है। इसमें भी आलिया भट्ट के आराम करने के लिए खूबसूरत बेड है। इसके अलावा उनकी जरूरत मुताबिक दूसरी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की वैनिटी वैन की कीमत करीब तीन करोड़ रूपये है।
Kajol: राजनेता को अशिक्षित कहने पर ट्रोल हुईं काजोल, सफाई पेश कर बोलीं- किसी नेता को नीचा दिखाने का इरादा नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें