देश के बेहतरीन कॉमेडियन्स में से एक जसपाल भट्टी का निधन साल 2012 में 25 अक्टूबर के दिन एक कार एक्सीडेंट में हुआ था। ये एक्सीडेंट जालंधर जिले के शाहकोट में हुआ था। भट्टी अपने बेहतरीन पॉलिटिकल कॉमेडी के लिए पहचाने जाते हैं। 1990 के दौर में उन्होंने एक टीवी शो की शुरुआत की थी, जिसका नाम फ्लॉप शो था। ये एक कॉमेडी शो था, जो आज भी अपने बेहतरीन कंटेंट और कॉमेडी के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा उनके कई दूसरे सीरियल्स भी काफी लोकप्रिय हुए उनमें उल्टा पुलटा और नॉनसेंस प्राइवेट लिमिटेड जैसे नाम शामिल हैं। जसपाल भट्टी की पत्नी का नाम सविता भट्टी है। जसपाल भट्टी के शो की प्रोड्यूसर और टीवी के सफर में साथ रहने वाली सविता और जसपाल की स्टोरी बहुत ही प्यारी है। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुआ उनके बीच प्यार का ये खूबसूरत सफर जो शादी तक पहुंचा।