दत्तक पुत्र
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म में दत्तक पुत्र की भूमिका निभा रहे अभिनेता यश कुमार मिश्रा कहते हैं, 'यह फिल्म पिता पुत्र के भावनात्मक रिश्ते पर आधरित है। इस फिल्म में दिखया गया है कि खून से भी बढ़कर रिश्ता मन का होता है। बेटा भले ही दत्तक पुत्र है, लेकिन वह अपने पिता के आदर्शो पर ही चलता है। जब कि उसे काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन अपने बाबू जी के सिखाए आदर्श के रास्ते पर ही चलता है।' इस फिल्म में यश मिश्रा के अलावा शुभी शर्मा, विनोद मिश्रा, देव सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी और राधे खान की मुख्य भूमिकाएं हैं।