Danish Zehen
- फोटो : social media
दानिश की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। वह एक शादी से लौट रहे थे, तभी मुंबई के वाशी इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दानिश की मौत हो गई। जैसे ही ये खबर लोगों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर दुख की लहर दौड़ गई। किसी को इस बात पर यकीन करना मुश्किल था कि दानिश अब उनके बीच नहीं हैं।