फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करण जौहर पर कसा NCB ने शिकंजा, ड्रग्स मामले में भेजा समन

Thu, 17 Dec 2020 08:38 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद से ही बॉलीवुड ड्रग्स (Bollywood Drugs Case) का मुद्दा छाया रहा है। इस मामले में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया जा चुका है। जिसमें कई बड़े- बड़े नाम सामने आए। अब इन्हीं नामों में मशहूर फिल्म निर्माता/ निर्देशक करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है। खबर है कि करण जौहर (Karan Johar) को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत ही बॉलीवुड में ड्रग्स की पोल खुली थी। तभी से NCB लगातार इस मामले में आए दिन नए- नए खुलासे कर रही है। अब खबर है कि गुरुवार को NCB ने इसी मामले में निर्माता/निर्देशक करण जौहर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। जानकारी के मुताबिक NCB करण जौहर से बॉलीवुड में फैले ड्रग्स के जाल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जानना चाहती है। जिसके चलते उन्हें समन भेजा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
करण जौहर - फोटो : instagram/karanjohar
इस मामले की शुरुआत के साथ ही करण जौहर का इससे नाम जुड़ने लगा था। इसकी वजह थी करण जौहर के घर में हुई पार्टी का वीडियो। करण जौहर के घर ये पार्टी  साल 2019 में हुई थी। जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था। हालांकि बाद में बवाल होने पर उन्होंने इसे हटा दिया था। इस वीडियो में तमाम बॉलीवुड सितारे जैसे विक्की कौशल, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अयान मुखर्जी भी नजर आ रहे  थे।

4 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/rampal72
बता दें कि इससे पहले बुधवार (16 दिसंबर) को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) को भी NCB ने समन भेजा था। इसके अलावा अर्जुन की लिव इन पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स (Gabriella Demetriades) से भी एनसीबी लंबी पूछताछ कर चुकी है। दरअसल 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में ग्रैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद ही अर्जुन रामपाल को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम
गौरतलब है कि इस मामले में सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। वहीं मशहूर कॉमेडिन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का नाम भी इस केस में शामिल था। दोनों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इस समय दोनों बेल पर बाहर हैं।

पढ़ें: अंकिता लोखंडे ने शेयर किया नो मेकअप लुक, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें