फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'डांस प्लस 4' का खिताब इस कंटेस्टेंट ने किया अपने नाम, ट्रॉफी के साथ मिले 25 लाख

Sun, 03 Feb 2019 08:45 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dance plus 4 - फोटो : indian express
रियलिटी शो डांस प्लस 4 की ट्रॉफी 19 साल के चेतन सालुंखे अपने नाम करने में कामयाब रहे। शो के फाइनल में चार कंटेस्टेंट वर्तिका झा, वी अनबीटेबल, चेतन सालुंखे और सुजन-आंचल पहुंचे। फिनाले में मेंटर्स धर्मेश, पुनीत जे पाठक और शक्ति मोहन ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर ने साथ में परफॉर्मेंस करके समां बांध दिया।
विज्ञापन

2 of 5
dance plus 4 - फोटो : social media
पुणे के रहने वाले चेतन सालुंखे को बचपन से ही डांस का शौक है। उनके संघर्ष की कहानी को देखकर दर्शकों ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया, जिसका नतीजा ये रहा कि वो डांस प्लस 4 की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब रहे। चेतन को एक ट्रॉफी और 25 लाख का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
dance plus 4 - फोटो : instagram
पारिवारिक स्थितियों को देखते हुए चेतन को बचपन में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार की मदद के लिए चेतन ने कई जगह काम किया। पैसों के चलते वो कभी डांस की ट्रेनिंग नहीं ले पाए। शो जीतने के बाद चेतन ने बताया कि आर्थिक समस्याओं की वजह से वो डांस की क्लासेस नहीं कर सके। अपने शौक के चलते उन्होंने खुद ही ऑनलाइन वीडियो को देखकर पॉपिंग सीखी।

4 of 5
dance plus 4 - फोटो : instagram
ट्रॉफी जीतने के बाद चेतन ने बताया कि पैसे कमाकर वो अपने माता-पिता को एक अच्छी जिंदगी देना चाहते हैं। उन्होंने बचपन से ही संघर्ष को देखा है। ऐसे में पैसे से उनकी मुश्किलें कम करना चाहते हैं और हमेशा अपने माता-पिता के साथ खड़े रहना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dance plus 4 - फोटो : youtube
डांस प्लस 4 के ग्रैंड फिनाले में कई सेलेब्स नजर आए। इनमें माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, कुमार सानू, अंकिता लोखंडे, नोरा फतेही और मोनी रॉय जैसे सितारे शामिल हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर अपनी फिल्म टोटल धमाल का प्रमोशन करने पहुंचे थे। डांस प्लस 4 को राघव जुयल और सुगंधा मिश्रा ने होस्ट किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें