दलेर मेहंदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के साथ पहली बार किया काम
पंजाबी इंडस्ट्री में अपने म्यूजिक से तो दलेर मेहंदी खूब धमाल मचा रहे थे, लेकिन उनके दोस्त उन्हें बॉलीवुड में गाना गाते हुए देखना चाहते थे। एक बार उनके एक दोस्त ने उनसे पूछा कि वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए कब गा रहे हैं तो इस बात का जवाब देते हुए दलेर मेहंदी ने कहा जब उन्हें पाजी बुलाएंगे तब वो बॉलीवुड में गाना गाएंगे। हालांकि ये बात सुनकर उनके दोस्त को लगा कि वो धर्मेन्द्र के बारे में बात कर रहे हैं। लेकिन दलेर मेहंदी ने कहा वो अमिताभ बच्चन के फोन की बात कर रहे हैं। उनके दोस्त ने कहा वो तुम्हें क्यों बुलाएंगे। लेकिन दलेर मेहंदी ने कहा कि अमिताभ उन्हें जरूर बुलाएंगे। दोस्त के साथ हुई इस बातचीत के ठीक दो महीने बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें फोन किया। इसके बाद उन्हें अमिताभ बच्चन के लिए गाने का मौका मिला।