फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay varma: 'दहाड़' के लिए विजय वर्मा को मिला एशियन एकेडमी अवार्ड, तमन्ना ने बधाई देते हुए कहा- गौर्वान्वित पल

Fri, 08 Dec 2023 06:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजय वर्मा - फोटो : social media
अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को एंजॉय कर रहे हैं। अभिनेता प्रोफेशनल लाइफ में अपनी हिट फिल्मों की सफलता का आनंद ले रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तमन्ना संग अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।  ऐसे आज 'दहाड़' एक्टर विजय वर्मा ने अपनी एक और खुशी अपने चाहने वालों के साथ साझा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से तस्वीर और वीडियो क्लिप शेयर करते हुए बताया कि उन्हें प्रतिष्ठित 'एशियन एकेडमी अवार्ड' मिला है।
विज्ञापन

2 of 5
तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
गौरतलब है कि विजय वर्मा को ये पुरस्कार 'दहाड़' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए दिया गया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'वैसे तो सभी पुरस्कार खास होते हैं, लेकिन 'एशियन एकेडमी अवार्ड' का मिलना ज्यादा महत्वपूर्ण है। पूरे एशिया के दस सबसे टैलेंटेड लोगों के साथ नामित होना और फिर 'दहाड़' के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिलना बेहद गर्व की बात है।  मेरे प्यारे देशवासियों ये हम सबके लिए है।'

Khushi Kapoor: खुशी कपूर का जलवा बरकरार, मुंबई में आयोजित इवेंट में स्टाइल से लगाए चार चांद
विज्ञापन

3 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
जैसे ही अभिनेता विजय वर्मा ने ये पोस्ट साझा किया उनकी लेडी-लव तमन्ना भाटिया ने उस पोस्ट को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर स्टोरी बना कर शेयर करते हुए लिखा, 'हर भारतीय के लिए गौरवान्वित करने वाला पल।' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट इमोजी भी बनाया। इस पोस्ट पर अभिनेता को ढेर सारे लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Alia Bhatt: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में PAK कलाकारों संग पोज देने पर ट्रोल हुईं आलिया, लोग बोले- शर्म आनी चाहिए

4 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'दहाड़' स्टार विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया को चाहने वाले दोनों के प्यार भरे अंदाज को बेहद सराह रहे हैं। विजय वर्मा दहाड़ और डार्लिंग जैसी फिल्मों के जरिये अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं, वहीं तमन्ना भाटिया बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस हैं।

Allu Arjun: 'एनिमल' का फैन हुआ 'पुष्पा', लंबा नोट लिखकर की संदीप रेड्डी वांगा समेत रणबीर कपूर की तारीफ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बात करें विजय के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता को आखिरी बार सुजॉय घोष की नेटफ्लिक्स इंडिया फिल्म 'जाने जां' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा गया था, जिसमें जयदीप अहलावत और करीना कपूर भी थे। अब वे अगली बार 'सूर्या 43' में दिखाई देंगे, जहां वे नजरिया फहद और दुलकर सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें