बॉलीवुड के जाने- माने अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपने एक कमर्शियल एड को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक्टर लक्स कोजी के एक एड में नजर आ रहे हैं। इस एड के सामने आते ही यह विवादों में आ गया है। विज्ञापन को अमूल माचो ने उन्हीं के एक एड का कॉपी बताया है। कंपनी का आरोप है कि वरुण धवन का यह कमर्शियल साल 2007 में आए उनके एड टोइंग अंडरवियर एड से मिलता- जुलता है।
वहीं, एड को देखने के बाद यूजर्स भी अभिनेता वरुण धवन की खिचाई करने लगे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने वरुण के लक्स कोजी वाले इस एड पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया है। माचो इनरवियर के मेकर्स जे जी होजियरी ने लक्स इंडस्ट्रीज के खिलाफ भारतीय विज्ञापन मानक परिषद में विज्ञापन की कथित तौर पर नकल करने पर शिकायत दर्ज की है।