बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन के नाम से पहचानी जाने वाली राखी सावंत अक्सर ही चर्चा में रहती हैं। कभी अपनी अजीबोगरीब हरकत के लिए, कभी उटपटांग बातों के कारण तो कभी अपनी सीक्रेट शादी को लेकर राखी आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं। उनकी कॉन्ट्रोवर्शियल चर्चाओं पर तो सबकी नजर जाती है लेकिन राखी ने 'राखी सावंत ' बनने के लिए क्या कुछ त्याग किए हैं और संघर्ष के रास्ते पर किन लोगों से लड़ते हुए आगे बढ़ी हैं उसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। आगे की स्लाइड्स में पढ़िए राखी के संघर्ष की कुछ ऐसी बातें जिन्हें जानकर आपको भी एक बार उनपर मोह आ जाएगा।
आज राखी सावंत के नाम से मशहूर एक्ट्रेस का असली नाम नीरू भेदा है। एक वक्त था जब राखी के परिवार को जीवनयापन के लिए आवश्यक चीजें भी उपलब्ध नहीं हो पाती थीं। वो बेहद ही गरीब परिवार से आती हैं। इतना गरीब कि उन्हें हर रोज दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ता था। राखी के पिता पुलिस कांस्टेबल थे लेकिन घर की जरूरतें पूरी करने के लिए उनकी मां को अस्पताल में नौकरी करनी पड़ती थी।
हालात ऐसे थे कि छोटे मोटे खर्च निकलने के लिए राखी कई तरह के काम करती थीं। उन दिनों में राखी ने टीना मुनीम की शादी के कार्यक्रम में वेटर का काम भी किया था ताकि थोड़े बहुत पैसे मिल जाएं।
बॉलीवुड में अपने एक ठुमके से लाखों फैंस की धड़कन रोक देने वाली राखी को डांस करने का शौक बचपन से ही था, लेकिन परिवार वाले हमेशा इसके खिलाफ रहते थे। डांस प्रैक्टिस करते हुए पकड़े जाने पर उनकी पिटाई भी होती थी। एक बार तो उन्हें किसी इवेंट में डांडिया करना था। लेकिन ऐन मौके पर उनके चाचा के उनके सिर के बालों को बेतरतीब काट दिया ताकि राखी परफॉर्म न कर सके।
इसके बावजूद राखी अपने पैशन पर डटी रहीं और सभी से लड़ते हुए बॉलीवुड तक पहुंचीं। यहां भी कई जगह उन्हें रिजेक्ट किया गया, उनका मजाक उड़ाया गया और तरह तरह के अपमान झेलने पड़े। लेकिन राखी डटी रहीं और धीरे धीरे इंडस्ट्री में अपने पैर जमाने में सफल साबित हुईं।