इन दिनों कई स्टार किड्स के बॉलीवुड में एंट्री की खबरें आ रही हैं। इनमें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान खासा चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों ही किसी बड़े बैनर की फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। दोनों अपने डेब्यू के लिए काफी तैयारी भी कर रही हैं। लेकिन इन दोनों को टक्कर देने के लिए एक स्टार किड और तैयार हो रही है।
विज्ञापन
PHOTOS: जाह्नवी और सारा को टक्कर देने आ रही है चक्की पांडे की बेटी, सलमान करेंगे लॉन्च
2 of 5
अनन्या
सारा और जाह्नवी के लिए ये स्टार किड खतरा बन सकती हैं। इस खूबसूरत स्टार किड चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे हैं। 18 साल की अनन्या ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। अनन्या के भी बॉलीवुड में डेब्यू करने की खबरें आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान अनन्या को लॉन्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
PHOTOS: जाह्नवी और सारा को टक्कर देने आ रही है चक्की पांडे की बेटी, सलमान करेंगे लॉन्च
3 of 5
अनन्या
अपना ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अनन्या गोआ में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं। लेकिन वो जल्द ही वापस आकर एक्टिंग की ट्रेनिंग लेंगी। साथ ही उन्होंने अपना फिटनेस ट्रेनर यासिम कराचीवाला को बनाया है। इसके अलावा वो मुंबई में डांस क्लास की ट्रेनिंग भी लेंगी।
PHOTOS: जाह्नवी और सारा को टक्कर देने आ रही है चक्की पांडे की बेटी, सलमान करेंगे लॉन्च
4 of 5
अनन्या
उनकी तैयारी से तो लग रहा है कि वो बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। इस बारे में अनन्या के पिता चंकी पांडे ने कहा, 'हां, अन्न्या एक्ट्रेस बनना चाहती है। मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा अहान और बेटी अनन्या खुद अपना करियर चुनें और अपने पैरों पर खड़े होएं।'
PHOTOS: जाह्नवी और सारा को टक्कर देने आ रही है चक्की पांडे की बेटी, सलमान करेंगे लॉन्च
5 of 5
अनन्या
अनन्या शाहरुख की बेटी सुहाना की काफी अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में खबर आई है कि सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'रात बाकी' में लॉन्च करने जा रहे हैं। साथ ही अब चंकी पांडे की बेटी को लॉन्च करने की खबरें भी सामने आ रही हैं।