श्रीदेवी की एक बेटी यानि जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही है तो वहीं उनकी एक बेटी पहले से ही तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही है। चौंक गए ना ?
विज्ञापन
2 of 7
अलीशा बेग
तेलुगु फिल्मों में काम कर रही श्रीदेवी की ये बेटी ना तो खुशी है और ना ही जाह्नवी, ये है एक्ट्रेस अलीशा बेग जो फिल्म 'जुदाई' में श्रीदेवी की बेटी बनीं थीं।
विज्ञापन
3 of 7
अलीशा बेग
'जुदाई' फिल्म याद है आपको जिसमें श्रीदेवी के साथ अनिल कपूर और उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थी। इसी फिल्म में अलीशा बेग ने श्रीदेवी और अनिल कपूर की बेटी का किरदार निभाया था।
4 of 7
अलीशा बेग
अलीशा बेग ने 'जुदाई' के अलावा कई और फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। आपको शायद यकीन ना हो लेकिन अलीशा जब 6 महीने की थीं तभी से वो फिल्मों में काम कर रही हैं। गोविंदा और मिनाक्षी शेषाद्रि की बेटी से लेकर फिल्म 'अंदाज' में उन्होंने लारा दत्ता की 12 साल तक की बेटी का किरदार निभाया। इसके बाद वो फिल्म 'जिंदा' में संजय दत्त की बेटी के रोल में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 7
अलीशा बेग
इन सभी फिल्मों में अलीशा बेग और उनके टैलेंट को काफी सराहा गया। अलीशा चाहतीं तो हिंदी फिल्मों में ही अपना करियर बना सकती थीं लेकिन उन्होंने साउथ को ही अपना करियर चुना। अलीशा की मानें तो उन्हें बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों में कोई खास दम नजर नहीं आया और इसीलिए उन्होंने तेलुगु फिल्मों का रुख किया।
विज्ञापन
6 of 7
अलीशा बेग
लगता है इस मामले में अलीशा अपनी ऑनस्क्रीन मां यानि श्रीदेवी को ही फॉलो कर रही हैं क्योंकि उन्होंने भी अपने फिल्मी करियर में तेलुगु फिल्में की और वहां राज किया।
हालांकि ऐसा नहीं है कि उन्हें हिंदी फिल्में और स्टार्स पसंद नहीं हैं। श्रीदेवी की वो सबसे बड़ी फैन हैं और उनसे उनका खूब लगाव है। खैर, अब देखना ये होगा कि वो बॉलीवुड में कब वापसी करती हैं।