साउथ सिनेमा में अपने दमदार किरदार से तहलका मचाने वाले एक्टर चिरंजीवी 22 अगस्त को अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। चिरंजीवी की न केवल सिनेमाजगत में अच्छी पारी रही बल्कि वह एक कुशल राजनेता भी हैं। चिरंजीवी के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 10
Chiranjeevi
ज्यादातर लोग इस साउथ सुपरस्टार को चिरंजीवी नाम से ही जानते हैं। चिरंजीवी का असली नाम कोनिदेला शिवा शंकरा वरा प्रसाद है। इतना बड़ा नाम होने की वजह से इस एक्टर ने अपना नाम बदलकर चिरंजीवी रख लिया था। चिरंजीवी का जन्म मोगलथुर के पास छोटे से गांव नरसपुर में हुआ था।
विज्ञापन
3 of 10
Chiranjeevi
चिरंजीवी का नाम अपने समय में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार है। यहां तक कि उस वक्त बॉलीवुड स्टार्स से भी ज्यादा चिरंजीवी की फीस होती थी। 'प्रणाम खरीदू' चिरंजीवी की पहली फिल्म थी जो कि साल 1978 में रिलीज हुई थी। हालांकि बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि चिरंजीवी ने डेब्यू 'पुनाधिरल्लू' फिल्म से करने वाले थे जो कि उसी साल 1978 में बनी थी। हालांकि कुछ कारणों की वजह से यह फिल्म एक साल बाद 1979 में रिलीज हुई थी।
4 of 10
Chiranjeevi
के मुराली मोहन राव ने 1990 में 'कोडमा सिमहम' फिल्म डायरेक्ट की थी। इस फिल्म में चिरंजीवी मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म साउथ की पहली ऐसी फिल्म थी जिसे अंग्रेजी भाषा में डब किया गया था। अंग्रेजी वर्जन में इस फिल्म का नाम 'हंटर्स ऑफ द इंडियन ट्रेजर्स' था।
विज्ञापन
5 of 10
Chiranjeevi
चिरंजीवी की फिल्म 'घराना मोगुदु' पहली टॉलीवुड फिल्म थी जिसने 10 करोड़ का कारोबार किया था। इस फिल्म को के राघवेंद्र राव ने डायरेक्ट किया था। यहां तक कि इस फिल्म ने तेलुगु बेस्ट फिल्म फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी जीता था। इस फिल्म का हिंदी रीमेक भी बनाया गया था जिसका नाम 'लाडला' था। इसमें अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
6 of 10
Chiranjeevi
साल 2008 में चिरंजीवी ने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। चिरंजीवी ने उस वक्त अपनी पार्टी 'प्रजा राज्यम' बनाई थी। साल 2009 में चिरंजीवी मेंबर ऑफ स्टेट असेंबली चुने गए थे। इसके बाद साल 2011 में चिरंजीवी की पार्टी का विलय 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' में हो गया था।
विज्ञापन
7 of 10
Chiranjeevi
चिरंजीवी साउथ सिनेमा के पहले ऐसे एक्टर हैं जिनकी खुद की वेबसाइट है। इस वेबसाइट में चिरंजीवी अपने आप से जुड़ी जानकारी देते रहते हैं और इस तरह अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। साल 1987 में चिरंजीवी को ऑस्कर में बुलाया गया था। ऑस्कर में बुलाए जाने वाले चिरंजीवी साउथ सिनेमा के पहले एक्टर थे।
8 of 10
Chiranjeevi
साधारण तौर पर किसी भी एक्टर की फिल्म सिनेमाहॉल में 20 दिन तक लगी रहती है। चिरंजीवी ऐसे पहले एक्टर हैं जिनकी फिल्म 100 दिनों से भी ज्यादा वक्त तक हैदराबाद के सिनेमाहॉल में लग चुकी है। चिरंजीवी के फैंस उनके इतना प्यार करते थे कि उनकी डिमांड पर फिल्मों को सिनेमाहॉल में लगे रहने की तारीख आगे बढ़ा दी जाती थी।
9 of 10
Chiranjeevi
चिरंजीवी के बारे में कहा जाता है कि उन्हें लोग इतना प्यार करते हैं कि जब भी कोई डिस्ट्रीब्यूटर की माली हालत ठीक नहीं होती है तो चिरंजीवी की पुराने फिल्मों को उन्हें दे दिया जाता है। ऐसा इसलिए ताकि वह फिल्म से कमाई कर सके।
चिरंजीवी साउथ के ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। चिरंजीवी की प्रतिभा से प्रभावित होकर आंध्र प्रदेश के एक मुख्यमंत्री ने उन्हें टी नता किशोर निक नेक दिया था। चिरंजीवी कई सारे अवॉर्ड जीत चुके हैं। इसमें 10 फिल्म फेयर साउथ अवॉर्ड, 3 नंदी अवॉर्ड और 3 साइमा अवॉर्ड शामिल हैं।